चीन की अरबपति महिला यू वेनहोंग अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यू वेनहोंग ने 55 साल की उम्र में ऐसे कुछ किया है जिससे सोशल मीडिया पर तहलता मच गया है। बता दें यू ने अपने ही कंपनी में काम करने वाले 25 साल के मॉडल रेनरेन से शादी करके मीडिया में खलबली मचा दी है। शादी के लिए उन्होंने दूल्हे को 68 करोड़ रुपये के गिफ्ट और लग्जरी कारों के रूप में तोहफे दिए।

चर्चो में रहती हैं यू वेनहोंग

यू वेनहोंग का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक साधारण लड़की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स की अरबपति बनने तक का उनका जीवन जितना रोमांचक रहा है, उतना ही विवादित भी रहा है। उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है, और उनके कई अफेयर्स और टैक्स विवादों ने भी खूब चर्चा बटोरी है।

छठी शादी की यू वेनहोंगे

यू वेनहोंग ने इसी महीने यानी मार्च 2026 में शादी की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दूल्हा रेनरेन यू वेनहोंग की कंपनी में मॉडलिंग करता था। यह यू की छठी शादी है और इस बार उन्होंने अपने से 30 साल छोटे लड़के को अपना जीवनसाथी चुना।

2025 के अंत में मिलें थे दोनों

दोनों की मुलाकात 2025 के अंत में हुई थी और यू ने रेनरेन को प्रभावित करने के लिए महंगे उपहारों का सहारा लिया। इसमें रोल्स रॉयस और मर्सिडीज जैसी कारें भी शामिल थीं। शादी के मौके पर यू ने रेनरेन को 50 मिलियन युआन (करीब 68 करोड़ रुपये) की संपत्ति, नकद और कारें तोहफे के रूप में दीं।

रेनरेन ने कही ये बात

हाल ही में वायरल हुई एक फोटो में यह जोड़ा यू के 17 साल के बेटे के साथ दिखाई दे रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि बेटे का चेहरा देखकर साफ लगता है कि वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ असहज महसूस कर रहा है। रेनरेन ने बताया कि उन्होंने कभी इस तरह की लाइफ के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब इतना बड़ा मौका आया तो उन्होंने इसे अपनाया, उन्होंने कहा कि यह मौका किस्मत का वरदान है और इसे गंवाना नहीं चाहते।

पैसे पर भरोसा करना चाहिए- यू वेनहोंग

यू वेनहोंग अक्सर कहती रही हैं कि महिलाओं को सिर्फ पैसे पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि पुरुष भरोसेमंद नहीं होते, लेकिन अपनी इस नई शादी से वह अपने पुराने बयानों को चुनौती दे रही हैं। इस शादी ने यह भी साबित कर दिया कि दौलत के सामने उम्र का फर्क मायने नहीं रखता और प्यार, शोहरत और पैसा अक्सर एक ही तस्वीर में दिखते हैं।

   Written By Toshi Shah