Zero Gravity Places: महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल (Gravity) की खोज की थी, जिसके नियम के मुताबिक, जो वस्तु आसमान की तरफ ऊपर जाएगी, वह धरती के खिंचाव के कारण नीचे नीचे जरूर आएगी। बचपन से हम यही सीखते आए हैं कि इसी ताकत के कारण हम जमीन पर टिके रहते हैं और ग्रह-तारे अपनी कक्षा में घूमते हैं।लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी अजीब जगहें भी हैं, जहां यह नियम सही तरह से काम करता हुआ नहीं दिखता। कहीं पानी नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर जाता नजर आता है, तो कहीं गाड़ियां बिना इंजन के ही ढलान के उल्टी दिशा में चलने लगती हैं। ये जगहें आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बनी हुई हैं।

रिवर्स वॉटरफॉल (महाराष्ट्र)

Top 4 Reverse Waterfalls in Maharashtra

महाराष्ट्र में Naneghat और Kavaleshet Point के पास मौजूद ‘रिवर्स वॉटरफॉल’ इसका शानदार उदाहरण है। यहां झरना नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर जाता हुआ दिखाई देता है। असल में, तेज और दबाव वाली हवाएं पानी को नीचे गिरने नहीं देतीं, बल्कि उसे ऊपर की तरफ उछाल देती हैं, जिससे यह नजारा किसी जादू जैसा लगता है।

मैग्नेटिक हिल (लद्दाख) और स्पूक हिल (अमेरिका)

लेह में चुंबकीय पहाड़ी: वह सड़क जहां गाड़ियां अपने आप ऊपर की ओर लुढ़कती हुई  प्रतीत होती हैं

भारत के Magnetic Hill और अमेरिका के Spook Hill भी ऐसे ही रहस्यमयी स्थान हैं। यहां अगर आप अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर दें, तो वह अपने आप ढलान के उल्टी दिशा में ऊपर की ओर चलती हुई लगती है। असल में, यह घटना आसपास की जमीन की बनावट और आंखों के भ्रम (ऑप्टिकल इल्यूजन) की वजह से होती है, लेकिन इसे देखकर और महसूस करके हर कोई हैरान रह जाता है।

कैलिफोर्निया का मिस्ट्री स्पॉट

कैलिफोर्निया का मिस्ट्री स्पॉट

अमेरिका के सैंटा क्रूज में स्थित Mystery Spot एक बेहद प्रसिद्ध जगह है। 1939 में खोजी गई इस जगह पर ऐसा लगता है मानो गुरुत्वाकर्षण काम ही नहीं कर रहा हो। यहां लोग अजीब-से कोण पर खड़े रहते हैं, लेकिन गिरते नहीं हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी रहस्यमयी ताकत का असर नहीं, बल्कि नजरों के भ्रम और वहां की खास बनावट का नतीजा है, जो हमें सामान्य भौतिकी के नियमों के खिलाफ जाता हुआ महसूस होता है।

कृष्णा का बटरबॉल (तमिलनाडु)

कृष्णा का बटरबॉल - विकिपीडिया

तमिलनाडु में स्थित Krishna's Butter Ball एक ऐसा विशाल पत्थर है, जो विज्ञान को भी हैरान कर देता है। करीब 250 टन वजनी यह चट्टान ढलान पर टिकी हुई है, लेकिन फिर भी हजारों सालों से अपनी जगह से हिली नहीं है। इसे हटाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। यही वजह है कि यह पत्थर लोगों के लिए आज भी एक रहस्य बना हुआ है और देखने में बेहद अनोखा लगता है।

हूवर डैम (अमेरिका)

हूवर डैम के बारे में पाँच तथ्य क्या हैं? | एक्शन टूर गाइड

अमेरिका की Hoover Dam पर बनी यह जगह अपनी खास बनावट के लिए जानी जाती है। यहां हवा का दबाव इतना तेज होता है कि अगर आप ऊपर से पानी गिराएं, तो वह सीधे नीचे गिरने के बजाय हवा के साथ ऊपर की ओर उड़ता हुआ नजर आता है। यह दृश्य देखने में बहुत ही हैरान करने वाला होता है, लेकिन इसके पीछे कारण तेज हवा और बांध की संरचना है, जो पानी की दिशा बदल देती है।

इन जगहों से पता चलता है कि प्रकृति आज भी कई रहस्यों से भरी है। कभी यह नजरों का भ्रम होता है, तो कभी प्राकृतिक कारण, लेकिन हर अनुभव चौंकाने वाला होता है।

Written By - Namita Verma