सांसद मनोज तिवारी एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यमुना किनारे बसी दिल्ली के निवासियों जिनके बीच ओ जोन को लेकर विगत दिनों तनाव बढ़ रहा है को आश्वस्त किया की भाजपा की केन्द्र एवं दिल्ली सरकारों के साथ ही दिल्ली भाजपा संगठन भी उनकी ओ जोन घोषित क्षेत्र को लेकर चिंता के प्रति संवेदनशील है और भाजपा किसी भी प्रचीन बसे गांव या पहले नियमित हो चुकी कॉलोनी को टूटने नही देगी

भाजपा सांसद शीघ्र शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर उन्हें सही तथ्यों से अवगत कराएंगे ताकि 15 लाख लोगों के साथ न्याय हो सके - रामवीर सिंह बिधूड़ी

जिन इलाकों में त्रुटीपूर्ण तरीके से ओ - जोन लगा हुआ है, उसको दूर करने के लिए हम पूरी प्रक्रिया शुरु कर चुके हैं -- मनोज तिवारी

आज अगर विपक्ष इस ओ - जोन मुद्दे के तहत लोगों को डरा रही है वह सिर्फ आम आदमी पार्टी की पिछले 10 सालों की नाकामी का नतीजा है -- मनोज तिवारी

 

यह रेखा गुप्ता सरकार का फैसला है जिसके बाद ओ - जोन क्षेत्र में भी लोगों को बिजली के मीटर कनेक्शन मिलने लगे हैं -- मनोज तिवारी


नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के सांसदों मनोज तिवारी एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यमुना किनारे बसी दिल्ली के निवासियों जिनके बीच ओ जोन को लेकर विगत दिनों तनाव बढ़ रहा है को आश्वस्त किया की भाजपा की केन्द्र एवं दिल्ली सरकारों के साथ ही दिल्ली भाजपा संगठन भी उनकी ओ जोन घोषित क्षेत्र को लेकर चिंता के प्रति संवेदनशील है और भाजपा किसी भी प्रचीन बसे गांव या पहले नियमित हो चुकी कॉलोनी को टूटने नही देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कार्यालय प्रमुख बृजेश राय की उपस्थिति में किया और कहा ओ जोन कांग्रेस का पैदा किया जिन्न है जिसको खत्म करने के लिए ग्यारह साल में अरविंद केजरीवाल सरकार ने कुछ नही किया।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ओ —जोन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और उसमे स्पष्ट किया है कि जो गांव और 92 कॉलोनियां अभी ओ — जोन में हैं, उनमें पुरानी बसी आबादी में किसी तोड़फोड़ की इजाजत नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश केवल नए निर्माण को लेकर है। उन्होंने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे तब तक कोई नया निर्माण नहीं करें, जब तक इस बारे में अंतिम फैसला नहीं आ जाता।

बैठक में सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रवीण खंडेलवाल, यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक अरविंदर सिंह लवली तथा मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार और डीडीए के कमिश्नर (प्लानिंग) और कमिश्नर (लैंड मेनेजमेंट) भी शामिल हुए। 

Written By-एम.अतहर उद्दीन मुन्ने भारती