क्या वह हर सुबह आपको टेक्स्ट करता है, आपके दिन के बारे में पूछता है, रैंडम रील्स भेजता है और आपकी कही छोटी-छोटी बातें तक याद रखता है? उसके व्यवहार से लगता है कि आप दोनों के बीच कुछ खास है। लेकिन जैसे ही बात कमिटमेंट की आती है, वह गोलमोल जवाब देने लगता है। ऐसे मिले-जुले संकेत आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकते हैं कि आप उसकी जिंदगी में आखिर किस जगह पर हैं।

Story pin image

वह आपको पसंद करता है, लेकिन तैयार नहीं है

हो सकता है कि उसकी भावनाएं बिल्कुल सच्ची हों, लेकिन वह रिश्ते के लिए मानसिक या भावनात्मक रूप से तैयार न हो। पर्सनल प्रायोरिटीज़, पुराने अनुभव या भविष्य को लेकर असमंजस उसे कमिटमेंट से रोक सकते हैं। किसी को पसंद करना और रिश्ते के लिए तैयार होना दो अलग बातें हैं।

ब्वॉयफ्रेंड की अजीबोगरीब सेक्सुअल कंडीशन सच या झूठ? महिला ने मांगी एक्सपर्ट  से सलाह - Relationship AajTak

उसे आपकी मौजूदगी अच्छी लगती है

कभी-कभी कोई व्यक्ति हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है, भले ही रिश्ता ऑफिशियल न हो। हो सकता है कि आप वह इंसान हों जिससे वह मुश्किल दिन के बाद बात करना चाहता हो या अपनी छोटी-बड़ी बातें शेयर करता हो। उसे आपका साथ और कनेक्शन पसंद हो सकता है, लेकिन वह कमिटेड रिलेशनशिप की जिम्मेदारियां नहीं चाहता।

वह अपने विकल्प खुले रखना चाहता है

संभव है कि वह आपमें दिलचस्पी रखता हो, लेकिन अभी किसी एक रिश्ते को चुनना नहीं चाहता। लगातार बातचीत और ध्यान उसे कनेक्शन बनाए रखने की सुविधा देते हैं, बिना किसी स्पष्ट फैसले के। यह तभी ठीक है जब दोनों लोग इस स्थिति से सहमत हों।

This may contain: a man and woman sitting on a couch talking

उसका चुप रहना भी एक जवाब है

अगर आप पहले ही साफ बता चुकी हैं कि आप क्या चाहती हैं और फिर भी वह हर बार कमिटमेंट की बात टाल देता है, तो उसके शब्दों से ज्यादा उसके व्यवहार पर ध्यान दें। जरूरी नहीं कि वह आपको जानबूझकर भ्रमित कर रहा हो, लेकिन लगातार अनिश्चितता भी एक तरह का जवाब है।

आखिरकार, सवाल सिर्फ यह नहीं है कि वह आपको पसंद करता है या नहीं। असली सवाल यह है कि क्या वह आपको वही रिश्ता देने के लिए तैयार है, जिसकी आपको जरूरत है?

ये भी पढ़ें: 'लव स्टोरी अभिमन्यु की' का ट्रेलर रिलीज, विशाल मोहन और प्रगति तिवारी ने मचाया धमाल