वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार 8, अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत के युवा देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं और वे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी क्षमता, नवाचार और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत को 21वीं सदी में वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने के लिए तैयार है।

बदलाव लाने वाली है आज की युवा पीढ़ी

नितिन नवीन ने कहा कि आज की पीढ़ी बदलाव लाने वाली है और उनकी आवाज़ सुनना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप, IT, AI, सेमीकंडक्टर, मेडिकल शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से अपील किया कि 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' और 'विश्वगुरु' बनाने की दिशा में पूरे समर्पण के साथ योगदान दें।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील

नितिन नवीन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब देश की युवा शक्ति शिक्षा, कौशल, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्रों में आगे बढ़कर योगदान देगी। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बनाने में मदद करेगी। उनके अनुसार, युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य तक पहुंचाएंगे।

ये पढ़ें-बेंगलुरु में SIR के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता प्रकाश राज