आमतौर पर सोमवार को बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं, लेकिन आज यानी 21 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। हालांकि, यह अवकाश पूरे देश में लागू नहीं है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहार और महत्वपूर्ण अवसरों के चलते बैंकिंग हॉलिडे रखा गया है। अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह जान लेना बेहतर होगा कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
आज किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद?
21 सितंबर को असम, केरल और मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। यह अवकाश सरकारी बैंकों के साथ-साथ इन राज्यों में काम करने वाले निजी बैंकों पर भी लागू होगा।
ये बैंक भी रहेंगे बंद
इनमें ICICI Bank, Canara Bank, Punjab National Bank (PNB), Bank of Baroda, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, YES Bank, IndusInd Bank, Bandhan Bank और Federal Bank जैसे बैंक भी शामिल हैं। हालांकि, बैंक की शाखा बंद होने का मतलब यह नहीं है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।
21 सितंबर को असम में बैंक क्यों बंद हैं?
असम में आज शंकरदेव जन्मोत्सव के अवसर पर बैंकिंग अवकाश है। यह दिन असम के प्रमुख संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की जयंती से जुड़ा है। राज्य में इस अवसर का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।
केरल में किस वजह से बैंक बंद हैं?
केरल में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद हैं। यह दिन समाज सुधारक और आध्यात्मिक नेता श्री नारायण गुरु की स्मृति में मनाया जाता है।
मेघालय में भी बैंक हॉलिडे
मेघालय में भी आज बैंकिंग सेवाओं के लिए अवकाश है। इसलिए इस राज्य में बैंक शाखाओं पर जाकर होने वाले काम आज नहीं किए जा सकेंगे।
बाकी राज्यों में खुले हैं बैंक
असम, केरल और मेघालय को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक के किसानों के समर्थन में एच. के. पाटिल का ऐलान, कहा- मांग नहीं मानी तो छोड़...
22 और 23 सितंबर को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद
बैंक हॉलिडे सिर्फ 21 सितंबर तक सीमित नहीं है। 22 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बैंकिंग अवकाश रहेगा। रांची में करमा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी की सूची जरूर जांच लें, खासकर अगर आपका काम किसी बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर ही पूरा होना है।