विश्व में अमीर लोगों की लिस्ट में पहला नाम Elon Musk का आता है। लेकिन क्या आपने विचार किया है कि देश में एक बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के किस शहर में सबसे ज्यादा रईस लोग रहते हैं? तो जरा ठहरिए आज हम आपको हुरुन इंडिया की 2026 रिच लिस्ट का पूरा गणित समझाते हैं।
46 धनकुबेर यूपी की लिस्ट में शामिल
उत्तर प्रदेश आबादी के हिसाब से जितना बड़ा है। उतना ही बड़ा प्रदेश के कई जिलों का उद्योग और खानदारी व्यापार है।एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार जहां देश में गौतम अडानी पहले पायदान पर हैं।
लेकिन अकेले यूपी के ही 46 धनकुबेर का नाम इस लिस्ट में दर्ज हो चुका है।
यूपी में संपत्ति का आंकड़ा
यूपी के 46 रईसों की संपत्ति का आकलन किया जाए तो इनकी कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। अब यहां सबसे ज्यादा खास बात यह है कि अकेले नोएडा के 15 नाम शामिल हैं।
यानी सीधे तौर पर आंकड़ों की संख्या पर गौर किया जाए तो के अमीर लोगों की तस्वीर में नोएडा का दबदबा बन चुका है।
कौन सा शहर किस नंबर पर
तो चलिए आपको बताते हैं कि अरबों-खरबों की दौलत के पीछे कौन-कौन से नाम हैं शामिल हैं और कौन सा शहर प्रदेश के किस नंबर पर आता है?
नोएडा यूपी में सबसे अमीर शहर
यूपी में रईसों की दौलत के नक्शे में कारोबारियों और उद्योगपतियों की संपत्ति का अंदाजा एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 से लगाया जा सकता है।
जिसमें यूपी के 46 धनकुबेरों ने अपना स्थान बनाया है। खास बात यह कि इस लिस्ट के टॉप में नोएडा शहर का नाम शामिल है।
अमीरों की संख्या
अगर बात करें बीते साल की तो यूपी के 41 नाम लिस्ट में दर्ज किए गए थे। लेकिन बार की जारी की गई लिस्ट में यह संख्या 46 पहुंच गई, सीधे तौर पर देखा जाए तो 5 नाम और इस लिस्ट से जुड़ गए।
अगर इस बार की जारी लिस्ट से तुलना साल 2025 की लिस्ट से करें तो 11 नए नाम लिस्ट में शामिल हुए हैं जबकि बीते वर्ष 6 नाम लिस्ट से बाहर हो गए।
नोएडा अमीरों का ठिकाना
यूपी के नोएडा का दबदबा इस लिस्ट में सबसे ज्यादा देखने को मिला। जिसमें नोएडा के 15 उद्योगपतियों का नाम हुरुन रिच लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।
अकेले नोएडा में सबसे पहला नाम आदित्य खेमका हैं, जिनकी कुल संपत्ति 32,200 करोड़ रुपए है।
इसके बाद पुनीत गुप्ता, हितेश ओबेरॉय, अजय कुमार, यशिश दहिया और दिनेश चंद्र अग्रवाल का नाम लिस्ट में आता है।
यानी नोएडा के 15 नाम यूपी के अमीर कारोबारियों की लिस्ट में शामिल है।
कानपुर के भी 10 कारोबारी सूची में
यूपी के अमीर शहर में कानपुर दूसरे पायदान पर है। जिसमें 10 उद्योगपतियों ने नाम लिस्ट में शामिल है। इसमें राज कुमार लोहिया जिनकी संपत्ति 5,800 करोड़,सोम प्रकाश गोयनका जिनकी संपत्ति 5,500 करोड़ और सुरेंद्र कुमार गुप्ता जिनकी संपत्ति 5,500 करोड़ है।
मुरलीधर ज्ञान चंदानी जिनकी संपत्ति 5,400 करोड़ रुपए है। खास बात यह गोल्डी मसाले ग्रुप के सोम प्रकाश गोयनका और सुरेंद्र कुमार गुप्ता जिनकी संयुक्त संपत्ति 11,000 करोड़ रुपए है।
नवाबों के शहर लखनऊ में जानिए कौन सबसे अमीर
लखनऊ का नाम आते ही मुंह पर नवाब शब्द आ ही जाता है। नवाबों के इस शहर से 4 सबसे अमीर लोगों के नाम निकल कर सामने आए हैं।
जिसमें सचिन अग्रवाल सबसे पहले स्थान पर हैं। जिनकी कुल संपत्ति 15,300 करोड़ रुपए है। इसके बाद नाम आता है अनिल कुमार सिंह का जिनकी 4,800 करोड़ की संपत्ति है।
फिर विनोद कुमार सिंह जिनके पास 1,400 करोड़ की संपत्ति है, आनंद स्वरूप अग्रवाल चौथे स्थान पर हैं। जिनकी संपत्ति 1,100 करोड़ रुपये है।
कौन है वो 3 नाम जो यूपी में हैं सबसे अमीर
यूपी में अमीरों की लिस्ट में सबसे बड़े कारोबारियों में शीर्ष पायदान पर नोएडा के आदित्य खेमका जिनकी संपत्ति 32,200 करोड़ रुपए हैं।
उनके बाद लखनऊ के सचिन अग्रवाल जिनकी संपत्ति 15,300 करोड़ रुपए और प्रयागराज के अलख पांडेय जिनकी संपत्ति 13,800 करोड़ रुपए है।
कौन से हैं वो 11 नए नाम
हुरुन इंडिया 2026 की लिस्ट में यूपी से जिन 11 नए कारोबारी का नाम शामिल हैं। देखिए
नोएडा से पुनीत गुप्ता, अजय कुमार और अनुपम घोष।
कानपुर से राज कुमार लोहिया, सोम प्रकाश गोयनका, सुरेंद्र कुमार गुप्ता और गोपाल गुप्ता।
आगरा से गुलाब चंद लधानी।
गोरखपुर से प्रेम प्रकाश अग्रवाल और संतोष कुमार अग्रवाल।
मिर्जापुर से गोविंदजी गुप्ता।
बीते वर्ष लिस्ट में शामिल नाम इस बार बाहर
क्योंकि पिछले साल जो नाम यूपी के अमीरों की लिस्ट में शामिल थे इस बार उनकी जगह दूसरे नामों ने ले ली है। बार के 6 नाम इस बार लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।
इनमें नोएडा के सुनील वाछानी, गीतांबर आनंद और अरविंद गुप्ता, कानपुर के तस्नीफ अहमद मिर्जा और महेंद्र मोहन गुप्ता तथा बुलंदशहर के राधेश्याम दीक्षित हैं।
कई कारोबारों से बनाई दौलत
हुरुन इंडिया के चीफ एनालिस्ट अनस रहमान की माने तो यूपी की लिस्ट में कारोबार का दायरा काफी बड़ा है। इसमें नए बिजनेस शामिल हैं