नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज रविवार 27, सितंबर को एक दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, उपराष्ट्रपति पहले कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगे और वहां, आयोजित होने वाले 'विश्व सेवा दिनम' समारोह में भाग लेंगे।

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति

इसके बाद वे दोपहर में बालारामपुरम जाएंगे, जहां वे श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शाम को वह वापस दिल्ली लौट आएंगे।

वार्षिक समारोह एवं कई मानवीय पहलों का शुभारंभ

इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति के सचिवालय का कहना है कि अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति माता अमृतानानंदमयी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर कोल्लम स्थित माता अमृतानानंदमयी मठ जा रहे हैं। जहां वे इस कार्यक्रम में वार्षिक समारोह एवं कई मानवीय पहलों का शुभारंभ भी शामिल होगा।

 ये भी पढ़ें-देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी परिचालन