लखनऊ के शिवा शर्मा मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में उसने कहा कि उसका नाम बेवजह नेताओं और बड़े अधिकारियों से जोड़ा जा रहा है। श्रद्धा का दावा है कि उसका किसी भी नेता या अधिकारी से कोई संबंध नहीं है और उसके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।

'मैं पुलिस के सामने आकर अपना बयान देना चाहती हूं'

श्रद्धा दुबे ने वीडियो में कहा कि वह कहीं गायब नहीं है और पुलिस के सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहती है, उसने कहा कि शिवा शर्मा मामले में जो भी सच्चाई है, वह पुलिस को बताने के लिए तैयार है, उसने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के साथ जुड़ा होना इस बात का सबूत नहीं है कि उस व्यक्ति से उसका कोई खास संबंध है। श्रद्धा ने लोगों से अपील की कि बिना किसी ठोस जानकारी के उसका नाम नेताओं और अधिकारियों के साथ न जोड़ा जाए। श्रद्धा के मुताबिक, फिलहाल उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह शारीरिक रूप से भी खुद को फिट महसूस नहीं कर रही है। 

शिवा की मौत को लेकर किया अलग दावा

वीडियो में श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा की मौत को हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या बताया, उसने कहा कि वह इस मामले से जुड़ी बातें सामने रखना चाहती थी, लेकिन अभी उसकी शारीरिक हालत ठीक नहीं है, जिसके वजह से वो पुसिल के सामने नहीं आ रही है। 

लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील

श्रद्धा ने लोगों से कहा कि किसी भी लड़की के बारे में बिना सच्चाई जाने गलत बातें नहीं फैलानी चाहिए, उसने खास तौर पर अपील की कि उसका नाम किसी नेता या अधिकारी के साथ जोड़ने से पहले तथ्यों की जांच की जाए, उसका कहना है कि जिन लोगों के साथ उसका नाम जोड़ा जा रहा है, उनसे उसका कोई संबंध नहीं है। उसने मामले में अपनी संलिप्तता को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी सफाई दी।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Tnp News (@tnpnewsnetwork)

तीन आरोपियों पर घोषित हुआ था इनाम

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में श्रद्धा को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अब वीडियो जारी कर उसने इन अटकलों पर अपना पक्ष रखा है। फिलहाल, मामले की सच्चाई और शिवा शर्मा की मौत से जुड़े सवालों का जवाब पुलिस की जांच और आधिकारिक तथ्यों से ही सामने आएगा।