नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के इंडिया गेट पर चल रहे धरने के दौरान दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवार बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।
दुष्यंत कुमार के राज्यपाल नियुक्त को लेकर धरना प्रदर्शन
ये लोग उनके कथित संबंधों का हवाला देते हुए केंद्रीय जांच पूरी होने तक उनकी संवैधानिक नियुक्ति पर तुरंत रोक लगाने की मांग के लिए इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए, अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने राजनीतिक नियुक्ति पर कानूनी जवाबदेही की मांग की है।
अंकिता के माता-पिता से राहुल का मुलाकात बना मुद्दा
धरना पर बैठे अंकिता के पिता ने कहा कि, "दुष्यंत कुमार को जेल में होना चाहिए। मैं माननीय राष्ट्रपति से विनम्र अनुरोध करता हूं कि जब तक CBI जांच पूरी न हो जाए, तब तक दुष्यंत कुमार को राज्यपाल नियुक्त न करें।" अंकिता भंडारी मामले को लेकर न्याय और जवाबदेही की मांग उठाई जा रही है। इस घटनाक्रम के दौरान इंडिया गेट पर प्रदर्शन और राजनीतिक गतिविधियां चर्चा में रहीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अंकिता के माता-पिता से मुलाकात ने इस मुद्दे को फिर से राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में ला दिया।
ये भी पढ़ें-‘साइबर शिक्षित भारत’ कार्यशाला, राष्ट्रपति भवन में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की पहल