नई दिल्ली: एक नई पहल के तहत जनसांख्यिकीय बदलाव से जुड़े पैनल ने अवैध प्रवासन के मुद्दे पर जनता से सुझाव और राय प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता वाली जनांकिकी बदलावों पर बनी हाई-लेवल कमेटी (HLCDC) ने देश में जनांकिकी बदलावों, अवैध अप्रवास और असामान्य प्रवासन के पैटर्न पर जनता से सुझाव और डेटा लेने के लिए एक खास वेब पोर्टल लॉन्च किया है।
पोर्टल के माध्यम से लोग अपने विचार-जानकारी करेंगे साझा
इस पोर्टल के माध्यम से लोग इस विषय से जुड़े अपने विचार और जानकारी साझा कर सकेंगे। यह पहल अवैध प्रवासन और जनसांख्यिकीय बदलाव से संबंधित मुद्दों पर सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। यहhttps://demography.mha.gov.in पर उपलब्ध पोर्टल पूरी तरह से चालू है और आम जनता, स्टेकहोल्डर्स और डेटा शेयरिंग के लिए खुला है।
जनांकिकी बदलावों के विश्लेषण के लिए बना पोर्टल
यह पोर्टल केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों, राज्य व केंद्र शासित प्रदेश (UT) सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), संस्थानों एवं व्यक्तियों को असामान्य जनांकिकी बदलावों, उनके कारणों तथा उनसे जुड़े कारकों पर सुझाव, डेटा एवं जानकारी जमा करने की सुविधा देता है। इस संदर्भ में गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोर्टल पर शेयर किए गए सुझाव कमेटी को जनांकिकी बदलावों का विश्लेषण करने और उनके मूल कारणों की पहचान करने में मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें-भारत न्यूक्लियर पावर में बनेगा आत्मनिर्भर! 'भारत स्मॉल रिएक्टर प्रोग्राम' पर हुई चर्चा