नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देशवासियों से मौजूदा सरकार को हटाने की अपील करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो देश “खाई में जाएगा।”
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।
इस सरकार को हटाने के अलावा अब कोई और रास्ता नहीं बचा है। मैं हर देशवासी से कहना चाहती हूं कि इस सरकार को हटाओ। अगर आप इस सरकार को नहीं हटाएंगे, तो ये देश खाई में जाएगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकतंत्र मतलब जनता का राज। इसके कुछ उसूल हैं, जो संविधान में हैं। इस सरकार को संविधान के लिए काम करना चाहिए, लेकिन ये सरकार सारे सिद्धांत तोड़ रही है। कल से 300 से ज्यादा सांसद कह रहे हैं कि हम चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं। हम उनको 'वोट चोरी' के बारे में बताना चाहते हैं और उनका इस्तीफा मांगना चाहते हैं, क्योंकि हमें उनके ऊपर विश्वास नहीं है। चुनाव आयोग देश की जनता के लिए चलता है और हम जनता के प्रतिनिधि हैं। हम शांतिपूर्वक जाकर उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इतनी कायर है कि वो जनता की आवाज से डरती है। इसलिए हर जगह प्रदर्शन रोक रही है। : कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
— Congress (@INCIndia) October 7, 2026
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र का मतलब जनता का राज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक सिद्धांतों को तोड़ रही है और उसे संविधान के लिए काम करना चाहिए।
चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद चुनाव आयुक्तों के सामने “वोट चोरी” का मुद्दा रखना चाहते हैं और उनका इस्तीफा मांगना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग देश की जनता के लिए काम करता है और सांसद जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता शांतिपूर्वक चुनाव आयुक्तों से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार प्रदर्शन रोक रही है क्योंकि वह “जनता की आवाज से डरती है।”
यह भी पढ़ें: नाम, तस्वीर और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल पर कंगना ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा