पटना: बिहार में NDA सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान PM मोदी वैशाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 1,260 से 1,650 एकड़ में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क / इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की सौगातों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

21 नवंबर को बिहार के दौरे पर PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के राज्य दौरे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, NDA सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर हमने प्रधानमंत्री को बिहार आने का न्योता दिया है। इस संदर्भ में CM सम्राट चौधरी ने कहा कि NDA पूरी एकजुटता के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कई घोषणाएं और समझौता ज्ञापन (MoU) होने की उम्मीद है। कई उद्योगपति बिहार आने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, और वे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दौरे को लेकर CM सम्राट चौधरी की अहम बैठक

PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना में NDA के घटक दलों (भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम, रालोमो) के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हुई है, जिसमें पीएम मोदी के स्वागत और इस एक साल के जश्न की तैयारियों की समीक्षा की गई।

भारत ने नक्सल-मुक्त बनने का लक्ष्य किया हासिल

प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे पर उन्होंने कहा, "वे अक्सर सीमाओं पर सैनिकों के साथ समय बिताते हैं, और उनके नेतृत्व में देश ने नक्सल-मुक्त बनने का लक्ष्य भी हासिल कर लिया है। यह बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने हमारे सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जैसी जगह का खुद दौरा किया। मैं इस मौके पर प्रधानमंत्री, हमारे सभी सैनिकों और पुलिस बलों के जवानों को बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें-दीपोत्सव पर CM योगी ने कहा- ‘जहां सरयू तट पर श्रद्धालुओं पर लाठियां चलती थीं, वहां आज लाखों दीये जगमगा रहे हैं’