ऩई दिल्ली: रविवार 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट में उड़ान के दौरान पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई। पावर बैंक में आग लगने के बाद स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और आग बुझाने वाले यंत्र (फ़ायर एक्सटिंग्विशर) का इस्तेमाल करके स्थिति को काबू में किया। इस घटना के बाद, दिल्ली-चेन्नई रूट पर चलने वाली फ़्लाइट 6E 6115 ने शमशाबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

पावर बैंक में आग लगने की घटना चर्चा में

इस घटना के बाद विमानन सुरक्षा और उड़ान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत एक बार फिर चर्चा में है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन के निर्देशों का पालन करें और पावर बैंक में असामान्य गर्मी, धुआं या सूजन दिखाई देने पर तुरंत केबिन क्रू को सूचित करें।

 पावर बैंक से जुड़ी घटना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर

दरअसल, विमान में पावर बैंक जैसे पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी आग की घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जाती हैं। लिथियम-आयन बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है।

 ये भी पढ़ें-CEC विरोध प्रदर्शन: CJP ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की, AISA की नेहा बोरा हिरासत में ली गईं