नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोघ में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद दोनों नेताओं को किंग्सवे कैंप स्थित पुलिस लाइंस ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। कई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें वाहनों के जरिए किंग्सवे कैंप ले जाया गया। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी थी।
कांग्रेस ने नेताओं की हिरासत को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि उसके नेता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की।
राहुल और प्रियंका को किंग्सवे कैंप ले जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली। इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली में कांग्रेस और पुलिस के बीच तनाव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: आकाशवाणी भवन में धरना, फिर हिरासत में राहुल-प्रियंका; ECI के खिलाफ विपक्ष का हाईवोल्टेज प्रदर्शन