अमरावती: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की नेता लक्ष्मी पार्वती  ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कथित ‘गुप्त दौरे’ को लेकर सवाल उठाते हुए मांग की है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी जनता के सामने रखें।

CM नायडू दौरे की पूरी जानकरी जनता को मिलना चाहिए

इस संदर्भ में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की नेता लक्ष्मी पार्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के सर्वोच्च निर्वाचित पद पर हैं, इसलिए उनके आधिकारिक दौरों एवं गतिविधियों में पारदर्शिता होनी चाहिए और लोगों को इस दौरे की पूरी जानकरी भी होनी चाहिए। लक्ष्मी पार्वती ने CM नायडू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के हालिया दौरे को लेकर पर्याप्त जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे लोगों के बीच सवाल पैदा हो रहे हैं।

लक्ष्मी पार्वती का नायडू पर आरोप, CM यात्रा का करें खुलासा

YSRCP नेता लक्ष्मी पार्वती ने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम, बैठकों एवं दौरे के उद्देश्यों का खुलासा किया जाना चाहिए, ताकि जनता को उनके दौरे की सही जानकारी मिल सके। क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनका मुख्यमंत्री कहां है और किन कार्यों में व्यस्त है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय या TDP की ओर से लक्ष्मी पार्वती के इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।