India: भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट-2026' का 18वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है।इसमें दोनों देशों की सेनाओं के 45-45 जवान (कुल 90 सैनिक) हिस्सा ले रहे हैं।

पिछला अभ्यास मई-जून 2025 में मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की ओर से 45-45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

एक्सरसाइज नोमैडिक एलिफेंट 2026 भारत और मंगोलिया के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाएगा और दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और आपसी विश्वास के बंधन को मजबूत करेगा।

इसके अंतर्गत मंगोलिया सैनिकों ने छोटे हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण लिया। इसमें हथियारों का सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल, उनका रख रखाव, निशाना लगाने की तकनीक शामिल है।

भारतीय सुरक्षा दल ने रूम इंटरवेशन ड्रिल का प्रदर्शन किया। जिसमें कमरे की सफाई, गतिविधि और व्यवस्था पर जोर दिया गया। एक बेहतर टीम वर्क सटीकता और जागरूकता के महत्व पर जौर देने की बातों को समझाया।

मंगोलियाई शस्त्र बल के कर्मियों ने व्यवहारिक परीक्षण के लिए भारतीय समकक्षों के साथ मिलकर परिचालन पद्धति और आदान प्रदान को सरल बनाने के लिए संचालनियता को मजबूत किया है।

भारतीय सेना ने मंगोलियाई शास्त्रीय कुश्ती, तकनीकी नियंत्रण के लिए बल प्रयोग, ताकत और लचीलेपन की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा गया। इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों की सुरक्षा टीम को आपसी सौहार्द और दोस्ती को बढ़ावा देना सीखाया।