नई दिल्ली: नवरात्रि शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। Instagram समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘Rent A Garba Partner’ के नाम से पोस्ट और विज्ञापन सामने आ रहे हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लोग पैसे देकर नवरात्रि के दौरान अपने लिए गरबा पार्टनर बुक कर सकते हैं। वही मामला वायरल होने के बाद अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने लोगों को ऐसे अनजान सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करने की चेतावनी दी है।

Silver, Gold और Platinum जैसे पैकेज

वायरल पोस्ट में गरबा पार्टनर के लिए अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शुरुआती ऑफर करीब ₹500 से ₹2,000 तक के हैं, जबकि कुछ पैकेज की कीमत ₹6,500 तक बताई गई है। अलग-अलग पैकेज में गरबा खेलने के साथ मैचिंग आउटफिट, डांस स्टेप सीखना, फोटो खिंचवाना और Instagram Reels बनाने जैसी सुविधाओं का भी दावा किया गया है।

हालांकि कुछ पोस्ट में दो से चार घंटे के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है, जबकि महंगे पैकेज में ज्यादा समय तक साथ रहने और गरबा खेलने जैसी बातें लिखी गई हैं। हालांकि, इन विज्ञापनों में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे वायरल हुए ये पोस्ट?

Ahmedabad Cyber Crime Cell के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ऐसे पोस्ट लगातार अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स से सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये वास्तव में किसी सेवा का प्रचार हैं या लोगों को फंसाने के लिए बनाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में कुछ पोस्ट वास्तविक यूजर्स के अकाउंट से सामने आए, लेकिन बाद में इसी तरह की सामग्री कई दूसरे हैंडल पर भी दिखाई देने लगी। कुछ पोस्ट AI-generated भी प्रतीत हुए।

पुलिस को किस बात का डर?

Cyber Crime Cell को आशंका है कि ऐसे ऑफर का इस्तेमाल लोगों को बातचीत में फंसाने और फिर पैसे या निजी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है। किसी अनजान अकाउंट से बातचीत के बाद यूजर को payment link, QR code या किसी दूसरे लिंक पर भेजा जा सकता है। पुलिस ने ऐसे लिंक पर क्लिक करने या बिना जांच-पड़ताल के भुगतान करने से बचने की सलाह दी है।

क्या हर ‘Rent A Garba Partner’ पोस्ट फर्जी है?

फिलहाल ऐसा कहना सही नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर मौजूद हर ऐसा ऑफर फर्जी है। Ahmedabad Cyber Crime Cell इसकी वास्तविकता और संभावित साइबर फ्रॉड के एंगल की जांच कर रहा है। इसलिए किसी भी पोस्ट को देखकर तुरंत उसे genuine या scam मानने के बजाय उसकी पुष्टि करना जरूरी है।

सोशल मीडिया यूजर्स रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपको ऐसा कोई पोस्ट दिखाई देता है तो अनजान अकाउंट पर तुरंत भरोसा न करें। बिना verification के advance payment, UPI transaction या QR code payment न करें। किसी अनजान लिंक को खोलने या कोई संदिग्ध file डाउनलोड करने से भी बचें। अगर किसी व्यक्ति ने ऐसे ऑफर के नाम पर पैसे मांगे हैं, तो पहले उसकी पहचान और सेवा की वास्तविकता की जांच करें।

नवरात्रि के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे कई promotional और viral posts सामने आते हैं। ऐसे में Cyber Crime Cell की सलाह है कि आकर्षक ऑफर देखकर जल्दबाजी में कोई financial transaction न करें।

यह भी पढ़ें: IIT Bombay छात्र की मौत के बाद PanIIT Alumni India की अपील, बोले- संवाद से सुलझाएं विवाद, सुधार पर हो बात