Delhi News: दिल्ली के तलक नगर में रविवार को सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा स्थानीय शख्स के थप्पड़ मारने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मामले में जहां AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मौके पर धरना प्रदर्शन कर प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिस शख्स के थप्पड़ मारा गया पुलिस उसे उठाकर थाने लेकर आई थी। यह कौन सा इंसाफ है? उसे लगातार धमकियां मिल रही है।
SHO के पास इस थप्पड़ कांड का वीडियो भी मौजूद है। जिसमें अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो जारी करा है। जिसमें उन्होंने कहा कि शख्स उनके साथ बदतमीजी कर रहा था उनके परिवार को गालियां दे रहा था, इस आवेश में जो मैने करा है वह हर एक इंसान करेगा।
परिवार को दी गाली
इसी बीच प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली-गलौज की। प्रवेश वर्मा ने अपने X पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने दावा कर कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के समर्थकों ने उनके परिवार को अपशब्द कहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता पर एक सड़क परियोजना के लिए कमीशन वसूलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। जब उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को अपशब्द कहना शुरू किया, तो ऐसी स्थिति में जो भी व्यक्ति ऐसा करे, मैंने भी वही किया।
आम आदमी पार्टी के पेट में हो रहा डर
प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को बताना चाहता हूं कि आप यह काम नहीं कर सके और आज हमारी सरकार इसे कर रही है, इसीलिए आपको पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन अगर कोई मेरे परिवार को कुछ कहता है या काम में बाधा डालने का प्रयास करता है या हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता या हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगता है- जैसा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ने किया तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि विधायक और उनके साथियों के खिलाफ सार्वजनिक निर्माण कार्यों में बाधा डालने के आरोप में आधिकारिक शिकायत और एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
बहुत अच्छा काम चल रहा
दरअसल विकासपुरी रिंग रोड 15 साल की उपेक्षा के बाद अब बन रही है। उन्होंने स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह और उनके समर्थकों पर विकास में बाधा डालने और सार्वजनिक परिवहन विभाग के इंजीनियरों से कमीशन वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब जरनैल सिंह को कमीशन नहीं मिला, तो रात में सड़क बनते ही वह अगली सुबह जाकर उसे खोद देते थे और भ्रष्टाचार का वीडियो बनाते थे। आज जब मैं उस रास्ते से गुजर रहा था। तो मैंने इंजीनियरों से कहा कि मैं एक बार पूरा काम देखना चाहता हूं। जब मैं वहां रुका और काम का निरीक्षण किया, तो मैंने देखा कि काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा था।
यह भी पढ़ें: आज 28 सितंबर 2026 का पंचांग है खास, आश्विन कृष्ण द्वितीय तिथि में जानिए क्या है शुभ मुहूर्त