प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सरोजिनी नगर में स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। सरकार प्रमुख के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल पूरे हो गए हैं। पीएम ने देश की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम मोदी ने जन सेवा में अपने 25 साल पूरा होने की खुशी में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरी निष्ठा से देश सेवा का अपना संकल्प भी दोहराया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि 7 अक्टूबर, 2001 से शुरू हुई थी। जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद उन्होंने 2014 के आम चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिलाया और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल हासिल किए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व को पूरा करने पर बधाई दी।
मंत्रिमंडल में मौजूद तमाम नेताओं ने इसे राष्ट्र सर्वोपरि और नागरिक सर्वोपरि के सिद्धांत से प्रेरित यात्रा का उत्सव बताया है। गुजरात में 3 बार मिली भारी जीत और लगातार 3 लोकसभा चुनावों में मिले समर्थन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास साफ दिखाई देता है। उनकी कई विशेषताएं गुजरात और भारत के उनके नेतृत्व के बीच अटूट संबंध को दर्शाती हैं।
गुजरात से भारत तक एक विकास' नामक प्रस्ताव में साप देखा गया है कि कैसे पीएम मोदी ने गुजरात को सफल प्रयासों के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर कैसे पहुंचाया। स्वागत (SWAGAT) पहल जिससे उन्होंने व्यक्तिगत तौर से नागरिकों की शिकायतों को सुना। इसके लिए उन्हें साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार प्राप्त हुआ। बाद में इसी पहल ने प्रगति (PRAGATI) को प्रेरित किया।
जिसके तहत सरकारों को एक साथ लाकर रुकी हुई परियोजनाओं की समीक्षा करना, बाधाओं को दूर करना और उनके पूरा होने में तेजी लाना संभव हो पाया। इस प्रस्ताव में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण विकास, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को किस प्रकार एकजुट करता है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित कार्यों में गुजरात के समर्पित विभाग से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों तक प्रगति हुई है।
योग, बाजरा, काशी विश्वनाथ धाम और राम लल्ला की प्रतिमाओं ने भारत को उसकी विरासत से और भी मजबूती प्रदान की है। यह प्रस्ताव 2047 तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के उनके दृष्टिकोण के प्रति नवप्रवर्तित प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी X पर बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकॉउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। 25 Years Of Seva में मोदी जी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा ही बदल दी और 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' का आदर्श स्थापित किया।
उपराष्ट्रपति ने किया X पर पोस्ट
X पर एक पोस्ट में कर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा, राष्ट्रपति के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधान सेवक के रूप में आपकी यात्रा ने समावेशी विकास की परिकल्पना को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सिद्धांत पर आधारित एक राष्ट्रव्यापी मिशन में बदल दिया है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने दौरों के दौरान, मैंने बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रगति, बढ़ते अवसरों और समावेशी विकास के माध्यम से भारत में स्पष्ट परिवर्तन देखा है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि 25 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से मुक्ति दिलाना है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसे मानव इतिहास कभी नहीं भूल सकता।
सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने X पर एक पोस्ट में कहा- पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा सरकार के प्रमुख के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूरे करना हम सभी के लिए अपार खुशी का क्षण है। उन्होंने 'लोक सेवा से राष्ट्रीय सेवा' को अपने जीवन का आदर्श वाक्य बनाया है और भारत की पहचान, गौरव और सम्मान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर समर्पित रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा के इन वर्षों में लोक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना निरंतर परिलक्षित हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और "राष्ट्र सर्वोपरि" की भावना को दर्शाती है। उनका जीवन देश की जनता को एक विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय सेवा के इस अटूट पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई," पोस्ट में लिखा गया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तारीफ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस अवसर को "अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक" बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 7 अक्टूबर, 2001 को शुरू हुई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, और अब यह "विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के महान यज्ञ" तक पहुंच गई है। आज का दिन अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं ।
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के महान यज्ञ तक पहुंच गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की और आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री जन कल्याण और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते हुए देश का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
“उनकी मेहनत, प्रयास, धैर्य और उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
यह भी पढ़ें: घाना पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, बोले- 'हम अफ्रीका को अपने दिल में रखते हैं'