भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार एवं उत्तर प्रदेश की ग्रेजुएट तथा शिक्षक सीटों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने जिन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उनमें बनारस से केदारनाथ सिंह को बनारस एवं पटना से नवल किशोर यादव को टिकट दिया गया है।
BJP ने बिहार की 4 सीटों पर इन उम्मीदवारों को दिया टिकट
दरअसल, 2026 में बिहार की 4 एवं उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर विधान परिषद (MLC) का चुनाव होना है। जिसे लेकर भाजपा ने बिहार की 4 सीटों में पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कोसी स्नातक सीट से डॉ. एन. के यादव, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार एवं तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है।
भाजपा UP की 6 सीटों के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की
जबकि उत्तर प्रदेश की 6 सीटों में वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी एवं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में CJI करेंगें चुनाव आयोग विवाद की सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार पर सामूहिक फैसले न लेने के आरोप