एशियन गेम्स 2026 में भारत के कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में भारत की महिलाओं की शानदार सफलता के बाद अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम की यह जीत ने देश को गौरवान्वित करने का काम किया है।
Asian Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत का दबदबा शुरुआत से ही देखा जा सकता था। चिकिता तनीपर्थी एवं साहिल जाधव की जोड़ी ने शुरुआती दोनों सेटों में अपने सभी तीर सटीक 10 पर दागे। भारत ने पहले हाफ तक अपने शानदार प्रदर्शन के द्वारा कोरिया के खिलाफ 80-78 की दो अंकों की मजबूत बढ़त बनाई।
चिकिता एवं साहिल की जोड़ी ने थाईलैंड को दी मात
दरअसल, मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में चिकिता तनीपर्थी एवं साहिल जाधव की जोड़ी ने थाईलैंड के खिलाफ सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जोड़ी ने गजब का संयम दिखाते हुए थाईलैंड को 156-155 के बेहद करीबी अंतर से मात दी तथा फाइनल का टिकट अपने नाम पक्का कर लिया।
अचूक निशाना लगाते हुए जीत भारत के नाम की
हालांकि, भारतीय तीरंदाजों ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने दबाव की घड़ी में भी बेहतरीन निशाने साधते हुए पहले एंड में 39-37 की बढ़त बनाई। हालांकि, इसके जवाब में थाईलैंड की टीम ने भी वापसी की पूरी कोशिश की। लेकिन अंतिम क्षणों में अचूक निशाने लगाते हुए चिकिता तनीपर्थी एवं साहिल जाधव ने जीत भारत के नाम कर ली।
ये भी पढ़ें-ईरान-अमेरिका में नहीं बनी बात, कतर की कोशिश नाकाम