दिल्ली में कल बुधवार 30, सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ, विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक होने वाली है। विपक्षी दलों की यह बैठक कल सुबह 11 बजे से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी।
विपक्षी दलों की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव
विपक्षी दलों की इस बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एवं चुनाव आयोग के भीतर चल रहे मतभेदों की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। क्योंकि वह इस दिन लखनऊ के किसानों के सम्मेलन में भाग लेंगे। उनकी जगह पार्टी का दूसरा नेता पहुंचेगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहेंगे उद्धव ठाकरे
जबकि, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े रहेंगे। इस संदर्भ में पार्टी सांसद संजय राउत ने वजह बताते हुए कहा कि पार्टी 2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त है। इसके साथ शिवसेना दीपके के CJP प्रदर्शन का भी समर्थन करेगी।
I.N.D.I.A ब्लॉक बैठक में स्टालिन-केजरीवाल नहीं होंगे शामिल
वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की इस बैठक में DMK प्रमुख एमके स्टालिन और अरविंद केजरीवाल या AAP के प्रतिनिधि भी शामिल नहीं होंगे। दरअसल, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद DMK एवं कांग्रेस के बीच खटपट हो गई थी, जिसके बाद से डीएमके ने कांग्रेस से दूरी बना ली है।
DMK और AAP दोनों चुनाव आयोग एवं SIR के खिलाफ
जबकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस एवं AAP में दरार आने से आपसी मतभेद शुरू हो गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी का कहना है कि जहां कांग्रेस होगी, वहां आप पार्टी नहीं जाएगी। हालांकि, इन सब के बावजूद DMK और AAP दोनों चुनाव आयोग एवं SIR के खिलाफ हैं और दोनों ही पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
ये भी पढ़ें-BJP ने विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर, बिहार के 4, यूपी के 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की