Eggs Affect on Cholesterol Level: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह मसल्स बनाने, टिश्यू की मरम्मत, एंजाइम और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। प्रोटीन के लिए अंडे को बेहर विकल्प माना जाता है। कहा जाता है कि एक बड़े अंडे में लगभग 6-7 ग्राम हाई-क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है। इनमें अमीनो एसिड के साथ विटामिन B12, राइबोफ्लेविन और सेलेनियम भी पाए जाते हैं। लेकिन अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि क्या रोजाना अंडे खाना सेहत के लिए सुरक्षित है? या नहीं आइए जानते है विस्तार से।
अंडे खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?
एक बड़े अंडे में लगभग 186 mg डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसका ज्यादातर हिस्सा जर्दी में पाया जाता है। हालांकि, खाने से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल और खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल अलग-अलग चीजें हैं। ज्यादातर स्वस्थ लोगों में सीमित मात्रा में अंडे खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल या दिल की बीमारी का खतरा अपने आप नहीं बढ़ता। LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल पर सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का असर अक्सर डाइटरी कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा होता है।
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
जिन लोगों को पहले से हाई LDL कोलेस्ट्रॉल, फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें अंडों की मात्रा तय करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए पूरी डाइट और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।
अंडे खाने का सही तरीका क्या है?
1. अंडों को उबालकर, पोच करके या कम तेल में पकाकर खाएं।
2. साल्मोनेला संक्रमण से बचने के लिए अंडे का सफेद और पीला हिस्सा अच्छी तरह पकाएं।
3. अंडों के साथ फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
4. ज्यादा मक्खन, घी और प्रोसेस्ड मीट के साथ अंडे खाने से बचें।
5. प्रोटीन के लिए दाल, पनीर, टोफू, नट्स और मछली जैसे विकल्प भी डाइट में शामिल करें।
रोजाना कितने अंडे खाना सही है?
हर व्यक्ति के लिए अंडे खाने की एक समान दैनिक सीमा तय नहीं की जा सकती। ज्यादातर स्वस्थ लोग संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में रोजाना अंडे खा सकते हैं। वहीं, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या होने पर अपनी लिपिड प्रोफाइल और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार इनकी मात्रा तय करें।
ये भी पढ़ें: 'बुर्का-नकाब पहनना है तो स्कूल मत आओ...', मेलोनी सरकार का नया कानून