AI Enters Breast Cancer Screening: ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग में अब AI एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए AI स्क्रीनिंग ट्रायल शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रायल में करीब 7 लाख महिलाओं को शामिल किया जाएगा। और इसका मकसद मैमोग्राम की जांच को अधिक प्रभावी बनाना और कैंसर की जल्द पहचान करना और डॉक्टरों पर बढ़ते काम के दबाव को कम करना है। इस तकनीक से पूरी दुनिया को भविष्य में बड़ा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
क्या है NHS का EDITH ट्रायल?
इस ट्रायल का नाम EDITH (Early Detection using Information Technology in Health) है। करीब 10 मिलियन पाउंड की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 30 स्क्रीनिंग सेंटर और लगभग 7 लाख महिलाएं शामिल होंगी। 50 से 71 साल की महिलाओं को इस रिसर्ज में शामिल होने के लिए इनवाईट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 3 तक चलने वाले इस ट्रायल में AI की मदद से मैमोग्राम की जांच के 2 अलग-अलग तरीकों से जांच की जाएगी।
जानें AI कैसे काम करेगा?
वहीं आमतौर पर तो, मैमोग्राम की जांच 2 विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट करते हैं। लेकिन EDITH ट्रायल में एक समूह में AI पहले स्कैन का विश्लेषण करेगा और दूसरे समूह में डॉक्टरों की जांच के बाद AI इमेज को रिव्यू करेगा। हालांकि, AI डॉक्टरों की जगह नहीं लेगा और हर मैमोग्राम की जांच में एक मानव विशेषज्ञ शामिल होगा।
भारत के लिए क्यों है अहम?
क्योंकि भारत में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। एक रिपोर्ट में वर्ष 2022 में देश में करीब 2.22 लाख नए मामले सामने आए थे। ऐसे में AI बड़े अस्पतालों और कैंसर सेंटरों में संदिग्ध मामलों की पहचान और जांच को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
इसके पीछे की क्या चुनौतियां हो सकती है?
AI से गलत पॉजिटिव नतीजों, अनावश्यक जांच और ओवरडायग्नोसिस का खतरा भी हो सकता है। इसलिए भारतीय महिलाओं के डेटा पर इस तकनीक का जांच बेहत जरूरी है। इससे साफ है कि AI ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का भविष्य बदल सकता है। लेकिन असली सफलता तभी होगी, जब तकनीक डॉक्टरों की मदद से समय पर सही डायग्नोसिस और बेहतर इलाज सुनिश्चित कर सकेगी।
(Disclaimer: यह जानकारी विशेषज्ञों की राय पर और रिपोर्ट पर आधारित है टीएनपी ग्रुप इस खबर की पुष्टी नहीं करता।)
ये भी पढ़ें: मिजोरम में स्टूडेंट लीडर की भूख हड़ताल का तीसरा दिन, MPSC चेयरमैन की इस्तीफे की उठी मांग