संत गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रेरित भक्ति बायोग्राफिकल ड्रामा 'रैदास – एक विचार' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य संत रविदास के जीवन और उनकी शिक्षाओं को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की टीम फिर साथ
यह फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की टीम को एक बार फिर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ ला रही है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन मुख्य कलाकारों का चयन अभी बाकी है।
देशभर में होगी लीड एक्टर की तलाश
मेकर्स संत रविदास की भूमिका के लिए पूरे भारत में बड़े स्तर पर कास्टिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। टीम का कहना है कि चयन केवल स्टारडम के आधार पर नहीं होगा। प्राथमिकता ऐसे अभिनेता को देने की होगी, जो संत रविदास की सादगी, करुणा, आध्यात्मिक गहराई और विश्वास को प्रभावी ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत कर सके।
संत रविदास भक्ति परंपरा के प्रमुख संतों में माने जाते हैं। उनकी शिक्षाओं में भक्ति, समानता, मानवीय गरिमा और जातिगत भेदभाव के विरोध पर विशेष जोर मिलता है। उनकी रचनाओं का संकलन गुरु ग्रंथ साहिब में भी मिलता है।
आरक्षण घोटाले को लेकर BJP दफ्तर में घुसे अभ्यर्थी, जमकर किया प्रदर्शन
प्रोजेक्ट से जुड़ा व्यक्तिगत संबंध
फिल्म के निर्माता प्रकाश महोबिया छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रदेश संरक्षक हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर संजय बुंदेला सर्व रविदास समाज के संभागीय अध्यक्ष के तौर पर जुड़े हैं। निर्माताओं के मुताबिक, समुदाय से उनके जुड़ाव के कारण संत रविदास की कहानी को पर्दे पर लाने की जिम्मेदारी उनके लिए व्यक्तिगत महत्व रखती है।
बायोपिक से आगे होगी कहानी
निर्देशक अभिषेक सिंह के अनुसार, 'रैदास – एक विचार' को सिर्फ घटनाओं पर आधारित पारंपरिक बायोपिक के रूप में नहीं बनाया जाएगा। फिल्म में संत रविदास की जीवन-यात्रा के साथ उनकी विचारधारा और उस दौर के सामाजिक परिवेश को भी प्रमुखता दी जाएगी। टीम का लक्ष्य ऐसी सिनेमाई दुनिया तैयार करना है जो ऐतिहासिक संदर्भों से जुड़ी होने के साथ आज के दर्शकों के लिए भी सहज और प्रासंगिक हो।
पहले पोस्टर में संत का चेहरा दिखाने के बजाय उन्हें गांव में पुरुषों और महिलाओं के बीच बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि पीछे उगता सूरज नजर आता है। यह दृश्य फिल्म के आध्यात्मिक और मानवीय संदेश की ओर संकेत करता है।
ये भी पढ़ें: 'इन राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देंगे...', बेंगलुरु की एक कंपनी का बड़ा ऐलान