Bigg Boss 20: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने Bigg Boss 20 के लेटेस्ट Weekend Ka Vaar एपिसोड में अपने वायरल शर्टलेस मोमेंट पर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने शर्ट इसलिए उतारी थी ताकि लोग देखें कि उनके अभी 6-पैक एब्स नहीं आए हैं और उनकी फिटनेस पर काम अभी भी जारी है।सलमान ने कहा, जब शर्ट उतारी थी मैंने, इसलिए उतारी थी कि अभी 6-पैक नहीं है.

लोगों को बॉडी पसंद आ गई

सलमान ने हंसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता लोगों को उनकी बॉडी इतनी क्यों पसंद आ गई। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए मनचाही फिटनेस हासिल करने में करीब एक-दो महीने और लगेंगे।उन्होंने कहा, अभी टाइम है उसके लिए। एक-दो महीने हैं। Work in Progress है ये अभी। ऐसा नहीं है कि फिट होकर दिखाया, मैंने तो Unfit में दिखाया.

पिछले हफ्ते का वीडियो हुआ था वायरल

पिछले हफ्ते बिग बॉस 20 में सलमान का शर्टलेस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। फैंस ने उनके लुक और फिटनेस की जमकर तारीफ की थी। अब खुद सलमान ने उसी वायरल मोमेंट को याद करते हुए मजेदार अंदाज में उसकी असली वजह बता दी।

बिग बॉस 20 में सलमान की वापसी

Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था और एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो से ईशा रिखी बाहर हुई हैं, जबकि वीकेंड का वार में सलमान लगातार कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अपने अंदाज को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।