बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। 75 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक शोक की लहर दौड़ गई। अपनी दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और हर किरदार में जान डाल देने वाली अदाकारी के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक तक भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं और कलाकारों ने दुख जताया।

Nana Patekar Birthday Know Some Interesting Facts About Actor Career And  His Personal Life - Entertainment News: Amar Ujala - Nana Patekar:दो वक्त  की रोटी के लिए फिल्मों के पोस्टर पेंट करते

नाना पाटेकर केवल फिल्मों के अभिनेता नहीं थे, बल्कि थिएटर से लेकर सामाजिक कार्यों तक उनकी अलग पहचान रही। गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में उनकी अदाकारी हो या फिर हास्य और व्यंग्य से भरपूर किरदार, उन्होंने हर भूमिका को अपनी खास शैली से यादगार बनाया। उनके निधन को कला और सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी अदाकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके शानदार अभिनय और हिंदी-मराठी सिनेमा में योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि नाना अपने अलग व्यक्तित्व, दमदार अभिनय और बेबाक विचारों के लिए जाने जाते थे। पीएम ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर को बेहतरीन अभिनेता और संवेदनशील समाजसेवी बताते हुए उनके निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि नाना ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और समाज सेवा के जरिए भी लोगों की मदद की।

रितेश देशमुख को रह गया अधूरी इच्छा का मलाल

अभिनेता रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने 'ब्लफमास्ट' और 'हाउसफुल 5' में साथ काम किया था।

रितेश को इस बात का मलाल रहा कि नाना के साथ मराठी फिल्म बनाने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

रवि किशन ने याद की खास दोस्ती

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने नाना पाटेकर को असाधारण इंसान बताते हुए उनके साथ बिताए निजी पलों को याद किया।

उन्होंने नाना के केयरिंग स्वभाव और दोनों के बीच की खास दोस्ती का जिक्र किया।

 देवेंद्र फडणवीस ने की बेटे मल्हार से बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में पाटेकर परिवार के साथ खड़ी है।

Nana Patekar Death Devendra Fadnavis Speaks To Son Malhar; Says Govt Will  Support His Legacy

बातचीत के दौरान फडणवीस ने मल्हार को बताया कि सरकार नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और महाराष्ट्र में शोक की लहर है।

राजपाल यादव ने अपने भाऊ को किया याद

राजपाल यादव ने दिग्गज अभिनेता नाना भावुक श्रद्धांजलि दी। बता दें, कि उन्होंने हाल ही में वनवास फिल्म में नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर को रत्न

 दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी। अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर को 'जबरदस्त कलाकार' और 'प्रेरणादायक अभिनेता' बताते हुए उनकी सादगी, ऊर्जा और अभिनय की खास शैली को याद किया।

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे रत्नों में से एक थे। अल्लू अर्जुन ने यह भी लिखा कि उनकी कलाकारी को हमेशा याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी। उन्होंने नाना के करीबी लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

शिल्पा शेट्टी जैसा चाहिए Flexible Body, तो करें ये योगासन

शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार के लिए की प्रार्थना

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें बेहतरीन अभिनय क्षमता वाला और जमीन से जुड़ा कलाकार बताया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नाना फिल्म इंडस्ट्री के शानदार और लोकप्रिय सितारों में शामिल रहे और अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने नाना के थिएटर से जुड़े योगदान को भी याद किया और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट

गुरुवार शाम मुंबई में अभिनेता सलमान खान को GB Realty के साथ अपने एसोसिएशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल होना था, लेकिन नाना पाटेकर के अचानक निधन के बाद इसे रद्द कर दिया गया। सलमान खान और इवेंट के आयोजकों ने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में कार्यक्रम को टालने का फैसला किया।

Salman Khan postpones launch event of his first ever branded residences  following Nana Patekar's demise –

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नाना पाटेकर के दुखद और अचानक निधन को ध्यान में रखते हुए सम्मान के तौर पर आज का इवेंट स्थगित किया गया है। इस फैसले के जरिए टीम ने नाना को श्रद्धांजलि दी।

विराट कोहली ने दी नाना को श्रद्धांजलि

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज बताया। विराट ने नाना पाटेकर के शानदार काम और उनकी विरासत को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 12.13.08 PM

उन्होंने दिवंगत अभिनेता के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नाना पाटेकर के निधन से उनके चाहने वालों और देशभर के प्रशंसकों के बीच भी शोक का माहौल है।

अमित शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि करीब पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

अमित शाह ने नाना के अभिनय की विविधता को याद करते हुए कहा कि गंभीर सामाजिक विषयों से लेकर हास्य और व्यंग्य तक, उन्होंने हर किरदार को अपनी अदाकारी से जीवंत कर दिया। नाना पाटेकर के निधन को उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किए जाने की बात कही गई है। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार के मुताबिक, यह फैसला मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में नाना पाटेकर के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: हर्रैया के मतदाताओं ने क्या कह दिया? सुनकर सपाई रह गए हैरान!