वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका): बॉक्सिंग जगत के दिग्गज खिलाड़ी माइक टायसन की जिंदगी पर आधारित Netflix की नई चार भागों वाली डॉक्यूसीरीज ‘Tyson’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज 13 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी।

Netflix की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह डॉक्यूसीरीज माइक टायसन के ब्रुकलिन में मुश्किल बचपन से लेकर दुनिया के सबसे बड़े बॉक्सिंग सितारों में शामिल होने तक के सफर को दिखाएगी।

सीरीज में टायसन की शानदार उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, विवादों और उन चुनौतियों को भी दिखाया जाएगा, जिनका असर उनके करियर और निजी जीवन पर पड़ा।

ट्रेलर में माइक टायसन अपनी सफलता, गिरावट और बॉक्सिंग रिंग में वापसी के सफर पर बात करते नजर आते हैं। इसमें उनके ऐतिहासिक मुकाबलों के पुराने वीडियो फुटेज भी शामिल किए गए हैं।

Netflix ने सोशल मीडिया पर डॉक्यूसीरीज का ट्रेलर साझा किया है।

इसके साथ ही माइक टायसन के वन-मैन शो ‘Mike Tyson: Return of the Mike’ की पहली झलक भी जारी की गई है, जो 3 नवंबर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा।

इस शो में टायसन अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जहां वह अपने अनुभवों और जिंदगी की घटनाओं को मजेदार अंदाज में पेश करेंगे।

‘Tyson’ डॉक्यूसीरीज का निर्देशन फ्लॉयड रसेल ने किया है, जबकि इसे जेना मिलमैन, जैकब मिलर और एलेक्सा गिन्सबर्ग ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की सिंगिंग पर सोनू निगम के वायरल वीडियो का सच आया सामने, कहा- मेरा रिएक्शन गलत...