टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
'चाबहार से फिर जुड़ेगी दुनिया', ईरानी राष्ट्रपति बोले- PM मोदी से लगातार हो रही बात चाबहार में भारत का निवेश... PM मोदी से बातचीत में क्या हुई बात? ईरानी राष्ट्रपति ने दिया जवाब PM मोदी के गाला डिनर में BRICS देशों के 160 कलाकार पेश करेंगे म्यूजिकल सिम्फनी जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया अगले साल चीन संभालेगा BRICS की कमान PM मोदी और शी जिनपिंग की बैठक जारी आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश, पहलगाम आतंकी हमले की भी की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 डाक टिकट जारी किए BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा
मनोरंजन

‘गोलमाल 5’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट... क्या प्रभास से भिड़ेंगे अजय देवगन?

'गोलमाल 5' को लेकर फैंस के बीच में काफी क्रेज है। फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

‘गोलमाल 5’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट... क्या प्रभास से भिड़ेंगे अजय देवगन?
Golmaal 5 Release date

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी इस फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट से जुड़ी चर्चाओं पर अब स्थिति साफ कर दी है।

क्या 4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’?

पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि अजय देवगन की फिल्म ‘रेंजर’ की जगह ‘गोलमाल 5’ को 4 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जा सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। अगर ‘गोलमाल 5’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आती है, तो इसकी सीधी टक्कर प्रभास की फिल्म ‘फौजी’से हो सकती है। प्रभास स्टारर ‘फौजी’ की रिलीज 3 दिसंबर 2026 बताई जा रही है। एक ओर ‘गोलमाल 5’ कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर फ्रेंचाइजी फिल्म होगी, तो दूसरी तरफ ‘फौजी’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसे हनु राघवपुडी निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि, ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मेकर्स ने अफवाहों पर दिया जवाब

‘गोलमाल 5’ की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही चर्चाओं के बाद रोहित शेट्टी पिक्चर्स के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया। इसमें साफ किया गया कि फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी खबरें फिलहाल गलत हैं। मेकर्स के मुताबिक, टीम इस समय फिल्म को तैयार करने और दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन पेश करने पर ध्यान दे रही है। फिल्म की रिलीज डेट समेत इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सही समय पर आधिकारिक माध्यम से साझा की जाएंगी। मेकर्स ने मीडिया से अपील भी की कि बिना आधिकारिक पुष्टि के फिल्म की रिलीज से संबंधित अटकलों को खबर के तौर पर आगे न बढ़ाया जाए।

‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे ये कलाकार

‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है और फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री भी हुई है। फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में अक्षय को बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी एक बार फिर इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की कमान संभाल रहे हैं। ‘गोलमाल’ सीरीज के पिछले चारों पार्ट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में पांचवें पार्ट में अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने के लिए फैंस खासे उत्साहित हैं।

अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2025 में उनकी ‘आजाद’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हुई थीं। अब 2026 में ‘धमाल 4’ के बाद उनकी अगली बड़ी फिल्मों में ‘दृश्यम 3’ शामिल है। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज 3 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है और इसे इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है। इसके अलावा अजय देवगन के पास ‘चौहान’ भी है, जिसकी रिलीज अगले साल अक्टूबर में प्रस्तावित है।

प्रभास के पास भी बड़े प्रोजेक्ट

प्रभास की बात करें तो वह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। ‘फौजी’ के अलावा उनके पास ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। ऐसे में अगर भविष्य में ‘गोलमाल 5’ और ‘फौजी’ की रिलीज डेट वास्तव में आसपास रहती है, तो बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर निश्चित तौर पर दिलचस्प होगी। फिलहाल ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

 

 ये भी पढ़ें- बदले हुए लुक पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने 16 किलो वजन...

 

Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

Super Admin

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो