वॉशिंगटन डीसी: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस फिल्ममेकर ज़ैक क्रेगर की चर्चित साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'द फ्लड' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। 'वैरायटी' की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 11 अगस्त 2028 को रिलीज होगी।

Jennifer Lawrence mocks the press about her Oscars fall

रिपोर्ट के मुताबिक, एम्बलिन एंटरटेनमेंट इस फिल्म का निर्माण वर्टिगो एंटरटेनमेंट के रॉय ली और मिरी यून के साथ मिलकर कर रहा है। फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

'द हंगर गेम्स' से मिली दुनियाभर में पहचान

जेनिफर लॉरेंस 2012 की फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उन्हें खास तौर पर 'द हंगर गेम्स' फ्रेंचाइजी में कैटनिस एवरडीन की भूमिका के लिए दुनियाभर में पहचान मिली।

उनकी हालिया फिल्मों में रॉबर्ट पैटिनसन के साथ 'डाई माई लव', जीन स्टुपनिट्स्की की रोमांटिक कॉमेडी 'नो हार्ड फीलिंग्स' और A24 की ड्रामा फिल्म 'कॉज़वे' शामिल हैं।

लॉरेंस के आगामी प्रोजेक्ट्स में मार्टिन स्कॉर्सेसी की थ्रिलर 'व्हाट हैपन्स एट नाइट' भी शामिल है। इसके अलावा वह 'द हंगर गेम्स' की आगामी प्रीक्वल फिल्म 'सनराइज ऑन द रीपिंग' में भी नजर आएंगी।

'वेपन्स' के बाद फिर Warner Bros. के साथ काम करेंगे क्रेगर

'द फ्लड' के जरिए ज़ैक क्रेगर 2025 की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'वेपन्स' के बाद एक बार फिर Warner Bros. के साथ काम करेंगे। इससे पहले क्रेगर ने 2022 में हॉरर फिल्म 'बारबेरियन' का निर्देशन किया था।

jennifer lawrence

'वेपन्स' को क्रेगर की 'बारबेरियन' के बाद आई अगली प्रमुख फिल्म के रूप में देखा गया, लेकिन यह 'बारबेरियन' की सीधी सीक्वल नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, 'वेपन्स' ने दुनियाभर में करीब 270 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि इसका बजट 40 मिलियन डॉलर से कम था।

फिल्म में एमी मैडिगन के प्रदर्शन को भी सराहा गया और उन्हें सहायक अभिनेत्री के लिए ऑस्कर मिला।

जेनिफर लॉरेंस को लेकर उत्साहित हैं क्रेगर

'द फ्लड' में जेनिफर लॉरेंस के साथ काम करने को लेकर ज़ैक क्रेगर ने उत्साह जताया है। 'वैरायटी' के मुताबिक, क्रेगर ने कहा कि 'वेपन्स' पर Warner Bros. और New Line की टीम के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा और वह उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

Oscars Red Carpet Looks: Top Searched Celebrities on Oscars Red Carpet

उन्होंने जेनिफर लॉरेंस को खास अभिनेत्री बताते हुए कहा कि वह उन्हें इस भूमिका में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

फिलहाल 'द फ्लड' की कहानी, बाकी कलाकारों और फिल्म के निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की पहल; स्क्रिप्ट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के गुर सीख रहे युवा