Jai Hind Jai Sindh A Love Story: फिल्म 'जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। यह गाना फिल्म के पहले रिलीज हुए रोमांटिक ट्रैक 'रूबरू' के बाद दर्शकों के सामने आएगा।

देशभक्ति और उत्सव का होगा मेल

मेकर्स के मुताबिक, टाइटल ट्रैक में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मॉडर्न म्यूजिक का मिश्रण होगा। गाने को ऐसी धुन और बीट्स के साथ तैयार किया गया है, जो सांस्कृतिक विरासत, देशभक्ति और उत्सव के माहौल को एक साथ पेश करेगी।

इन प्लेटफॉर्म्स पर होगा रिलीज

यह गाना 2 अक्टूबर से सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और Sammy's Music के डिजिटल चैनल पर उपलब्ध होगा। मेकर्स इसे फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले म्यूजिक कैंपेन का अहम हिस्सा मान रहे हैं।

पैन इंडिया रिलीज की तैयारी

फिल्म का निर्माण सैमी ननवानी ने किया है, जबकि निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है। फिल्म में गौरव धिंगरा और अकैशा वात्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा महेश मांजरेकर, जया प्रदा, छाया कदम, राहुल देव, विक्रम कोच्छर, जरीना वहाब, उपासना सिंह समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।'जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' इस साल हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।