नई दिल्ली: इंग्लैंड के वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस की ओर से हाल ही में आयोजित एक महत्वाकांक्षी समारोह में मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में विशाल कपूर, अभिनेत्री डॉल्फिन दुबे और सिंगर, कंपोजर व लिरिक्सिस्ट मीनाक्षी पांगे को भी सम्मान मिला। तीनों का संबंध मैरीगोल्ड क्रिएशन्स के म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘आई लव यू’ से बताया गया है।

डॉल्फिन दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

‘आई लव यू’ गाने में काम के लिए अभिनेत्री डॉल्फिन दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विशाल कपूर को इस प्रोजेक्ट में उनके योगदान के लिए फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर पहचान मिली। समारोह में मनोरंजन और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

मीनाक्षी पांगे को सिंगिंग और राइटिंग में सम्मान

मुंबई की सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट मीनाक्षी पांगे को भी संगीत और क्रिएटिव इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मैरीगोल्ड क्रिएशन्स के जरिए मीनाक्षी पांगे का काम फिल्म प्रोडक्शन, म्यूजिक वीडियो, म्यूजिक-कॉन्ट्रैक्ट सामग्री, लाइव राइटिंग और डिजिटल मीडिया सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्हें बेस्ट सिंगर, बेस्ट राइटर और बेस्ट प्रोडक्शन जैसी भूमिकाओं में भी सम्मान मिलने की जानकारी दी गई है।

‘द मीनाक्षी टॉक लाउंज शो’ पर भी चर्चा में

मैरीगोल्ड क्रिएशन्स ने ‘द मीनाक्षी टॉक लाउंज शो’ नाम से एक पॉडकास्ट सीरीज भी तैयार की है। इसमें संगीत, कहानी, मनोरंजन और बातचीत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।

आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य कलाकारों को अपनी क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना और समकालीन मनोरंजन सामग्री तैयार करना है।

अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मान

अवॉर्ड समारोह में अभिनय, फिल्म निर्माण, गायन, गीत लेखन और रचनात्मक सामग्री से जुड़े योगदानों को मान्यता दी गई। विशाल कपूर, डॉल्फिन दुबे और मीनाक्षी पाएंगे को उनके संबंधित क्षेत्रों में काम के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' का ऐलान, 9 अक्टूबर को Netflix पर होगी रिलीज