Bollywood Latest News: बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।

दीपिका और रणवीर ने पोस्ट में एक नन्हे बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि Welcome Baby Girl. 19|9|2026 Dua, Deepika and Ranveer. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से कपल को बधाइयां मिलने लगीं।

परिवार हुआ तीन से चार
दीपिका और रणवीर पहले से ही बेटी दुआ के माता-पिता हैं। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार तीन से बढ़कर चार सदस्यों का हो गया है। कपल ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी लगाया।

बेटी के जन्म से एक दिन पहले मंदिर पहुंचे थे कपल
बेटी के जन्म से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। हाल ही में दुआ के दूसरे जन्मदिन पर कपल ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक तस्वीर में रणवीर प्यार से दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आए थे। दोनों एक-दूसरे के माथे से माथा लगाए मुस्कुराते दिखाई दिए थे।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं दीपिका और रणवीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘King’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन स्टारर एटली की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘Raaka’ का भी हिस्सा हैं। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों ‘Pralay’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।