मुंबई (महाराष्ट्र): बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपना 76वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। जन्मदिन से पहले हुए सेलिब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त और सितारे शामिल हुए।
शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री विद्या बालन और उनके पति, निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने शबाना के लिए एक खास केक बनवाया, जिस पर उनकी कलात्मक तस्वीर के साथ लिखा था- “Batwarapan! A talent that is borderless! EST. 1950 STILL GOING STRONG”।
शबाना आजमी ने इस खास तोहफे के लिए विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि इस अनोखे संदेश ने उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी।
View this post on Instagram
बर्थडे सेलिब्रेशन में शबाना आजमी ने अपनी अभिनेत्री दोस्तों के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- “Pretty women”।
इस पार्टी में दिव्या दत्ता, तन्वी आजमी, दीया मिर्जा, ऋचा चड्ढा, विद्या बालन और शहाना गोस्वामी समेत कई कलाकार शामिल हुए। अभिनेता अनिल कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बने।
18 सितंबर 1950 को जन्मी शबाना आजमी मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी और रंगमंच अभिनेत्री शौकत कैफी की बेटी हैं। उन्होंने 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
View this post on Instagram
अपने लंबे फिल्मी करियर में शबाना आजमी ने समानांतर सिनेमा से लेकर मुख्यधारा की फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘मंडी’, ‘पार’, ‘निशांत’, ‘जुनून’, ‘कंधार’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘फायर’ और ‘गॉडमदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की सिंगिंग पर सोनू निगम के वायरल वीडियो का सच आया सामने, कहा- मेरा रिएक्शन गलत...