Amitabh Bachchan Birthday Special: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शानदार अभिनय, दमदार आवाज और अनोखे अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। 5 दशक से लंबे करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके 84वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Amitabh Bachchan Regrets Not Learning New Tech; Shares Blog Post

अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात से ही फैंस उनके घर के बाहर जुटने लगे। कोई केक और मिठाइयां लेकर पहुंचा, तो किसी के हाथ में महानायक के पोस्टर नजर आए। रात 12 बजते ही प्रशंसकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

देर रात अमिताभ बच्चन के घर जन्मदिन विश करने पहुंचे फैंस! किसी ने लगाए नारे  तो किसी ने बांटी मिठाई | Amitabh Bachchan 84th Birthday Fans Reached Jalsa  Midnight With Cake And

इस दौरान कई फैंस ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते दिखे। हर साल की तरह इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने मुंबई पहुंचे।

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने दिया अमिताभ बच्चन की शुभकामनाएं

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन की बधाई। उन्होंने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारे गुरु जी @SrBachchan को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है। आपकी बड़ी उपलब्धियों के अलावा, यह आपकी गर्मजोशी और विनम्रता है जो आपको इतना खास बनाती है।'

चिरंजीवी ने इस अनुभवी एक्टर को और भी कई खुशहाल सालों की शुभकामनाएं दीं, और उम्मीद जताई कि वह वही करते रहेंगे जो उन्हें पसंद है। अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, 'आपको अच्छी सेहत, हमेशा खुशियां और आप जो पसंद करते हैं उसे करते हुए कई और यादगार साल की शुभकामनाएं। मेरे सारे प्यार और सम्मान के साथ, सर!'

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले पोस्ट ने खींचा ध्यान

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी पोस्ट और छोटे-छोटे संदेश अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!'

उनके इस संदेश पर प्रशंसकों ने प्यार जताया और जन्मदिन की बधाइयां दीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

रेखा के साथ अमिताभ की जोड़ी रही यादगार

अमिताभ बच्चन की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की बात हो, तो रेखा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ने 'दो अनजाने', 'सुहाग', 'राम बलराम' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। उनकी फिल्मों और पर्दे पर दिखाई देने वाली केमिस्ट्री ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

Amitabh Bachchan And Rekha Epic Love Story Ended After Dinner At Jaya  Bachchan House - Entertainment News: Amar Ujala - Amitabh-rekha:ऐसी थी  अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, जया के एक जवाब के बाद

जया बच्चन के साथ भी मिलीं कई हिट फिल्में

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने भी हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दोनों 'जंजीर', 'अभिमान', 'मिली' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उनकी सहज अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों ने 3 जून, 1973 को शादी की और उनके दो बच्चे श्वेता बच्चन तथा अभिषेक बच्चन हैं।

53 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज करता है अमिताभ-जया का यह कल्ट सॉन्ग,  जानें इसके पीछे की अनसुनी कहानी | Zoom TV

हेमा मालिनी, परवीन बाबी और जया प्रदा के साथ भी जादू

अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी के साथ 'शोले', 'नसीब','सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, परवीन बाबी के साथ उनकी जोड़ी ने 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कालिया' जैसी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया। जया प्रदा के साथ 'शराबी', 'आखिरी रास्ता' और 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों में अमिताभ की जोड़ी खूब पसंद की गई।

अमिताभ बच्चन | बॉलीवुड पर मेरे विचार

Amitabh Bachchan and Jaya Prada have acted together in several movies  including Sharaabi (1984), Aakhri Raasta (1986), Ganga Jamuna Saraswati  (1988), Jadugar (1989), Aaj Ka Arjun (1990), Indrajeet (19

 

अमिताभ बच्चन की जोड़ी रेखा के साथ 11 बार, परवीन बाबी और हेमा मालिनी के साथ  10-10 बार, जया भादुड़ी के साथ 9 बार, ज़ीनत अमान और राखी के साथ 7-7 बार

84वें जन्मदिन पर महानायक के सफर को याद करना उनके अभिनय और हिंदी सिनेमा में योगदान का जश्न मनाने जैसा है।

The image appears to show actors Amitabh Bachchan and Smita Patil in a  still from the classic Hindi film Namak Halaal (1982) [1.4], likely during  the popular song sequence "Pag Ghunghroo Baandh". Amit

उनकी लोकप्रियता आज भी साबित करती है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के लिए एक भावना हैं।

मुझे किडनैप किया, एक आइलैंड पर रखा...', जब परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन को  बताया था गैंगस्टर, Bollywood Hindi News - Hindustan

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा! ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास