Punjab Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब- हरियाणा हाइकोर्ट के अधीन SSSC ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क के 1,270 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक विज्ञापन संख्या 37C/SSSC/PB/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी या अन्य स्नातक डिग्री होना जरूरी है। साथ ही मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय में पढ़ा होना चाहिए है। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना अनिर्वाय।

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजाब के एससी, बीसी/ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और वेतन

आवेदन शुल्क में ऑनलाइन तथा परीक्षा शुल्क शामिल है। पंजाब के एससी/बीसी/ओबीसी, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 710 रुपये, पंजाब के बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये वेतनमान मिलेगा।

100 अंकों की लिखित परीक्षा

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 2 घंटे की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इसमें कुल 100 अंक होंगे। सामान्य ज्ञान से 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न और इंग्लिश कंपोजिशन से 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इसके अलावा 30 अंकों का सब्जेक्टिव भाग होगा, जिसमें लगभग 150 शब्दों का निबंध, पत्र लेखन, प्रेसी और पंजाबी से अंग्रेजी अनुवाद शामिल रहेगा।

प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत और कुल 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

कंप्यूटर टेस्ट भी जरूरी

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) देना होगा। यह केवल क्वालीफाइंग होगा और इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। स्प्रेडशीट टेस्ट में 10 मिनट में 10 अंक होंगे, जिसमें कम से कम 4 अंक जरूरी हैं। इसके बाद अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी। CPT पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Fat Dogs Of Delhi: क्या बढ़ता मोटापा कुत्तों के लिए खतरे की घंटी है?