NTA recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और ट्रांसलेशन रिव्यू एक्सपर्ट्स के पैनल के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। एजेंसी ने अनुभवी शिक्षकों, शोधकर्ताओं, प्रोफेसर्स और संबंधित विषय में विशेषज्ञता रखने वाले योग्य उम्मीदवारों से (EOI) मांगा है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या रहेगा सब्जेक्ट एक्सपर्ट का काम?

चयनित एक्सपर्ट्स को निर्धारित सिलेबस के आधार पर परीक्षा के लिए प्रश्न तैयार करने होंगे। इन सवालों का उद्देश्य छात्रों की विषय संबंधी समझ के साथ-साथ कॉन्सेप्ट को लागू करने की क्षमता का आकलन करना होगा।

इसके अलावा एक्सपर्ट्स तैयार किए गए प्रश्नों की समीक्षा और जांच भी करेंगे। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्नों में तथ्यात्मक या वैचारिक त्रुटि न हो, भाषा स्पष्ट हो और कठिनाई का स्तर परीक्षा के अनुरूप रहे। प्रश्नों की मॉडरेशन प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका होगी, जिससे प्रश्नपत्र में संतुलन और एकरूपता बनाए रखने में मदद मिले।

ट्रांसलेशन रिव्यू का भी मिलेगा मौका

NTA ने परीक्षा से जुड़े कंटेंट के ट्रांसलेशन और ट्रांसअडेप्शन की समीक्षा के लिए भी विशेषज्ञों से आवेदन मांगे हैं। अलग-अलग भारतीय भाषाओं में तैयार होने वाले परीक्षा कंटेंट की भाषा और अर्थ की जांच इस जिम्मेदारी का हिस्सा होगी।

ट्रांसलेशन रिव्यू एक्सपर्ट्स को यह देखना होगा कि अनुवाद भाषाई रूप से सही होने के साथ-साथ मूल प्रश्न के अर्थ और स्पष्टता को भी बनाए रखता हो। एआई की सहायता से किए गए अनुवाद की मानवीय समीक्षा में भी इन विशेषज्ञों की भूमिका हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का सबसे बड़ा क्लैश? अरिश्फा पर भड़के Scout, माही बोलीं 'भोजपुरी लोग थूकते होंगे!'

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पैनल के लिए कार्यरत या सेवानिवृत्त फैकल्टी मेंबर्स, प्रोफेसर्स, स्कूल एजुकेटर्स और संबंधित विषय के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आवश्यक योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता का प्रमाण होना चाहिए।

9 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख 

NTA के अनुसार सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और ट्रांसलेशन रिव्यू एक्सपर्ट्स के पैनल के लिए Expression of Interest जमा करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया तथा विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in देख सकते हैं। 

मैथ्स के डर ने बनाया जीनियस! 8 साल की उम्र में बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Programmer