Auto News: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में ऑटोमोबाइल बाजार इस बार कार प्रेमियों के लिए काफी कुछ नया लाने की तैयारी पहले ही कर चुका है। दीपावाली से पहले ही गाड़ियों की नई सीरिज सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। अक्तूबर के महीने में नई कार लेने का अगर आप भी कर रहे हैं प्लॉन तो यह खबर आपके लिए है। इस बार अक्तूबर के आखिरी 2 सप्ताह के अंत में त्योहारों की शुरूआत हो जाएगी।
इस फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार ने सभी का ध्यान पहले ही अपनी तरफ खींच लिया है। इसमें बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों की हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ नया लाने वाली है। ऑटोमोबाइल बाजार इस माह कुल 8 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाला है। इसमें लग्जरी सेडान से लेकर पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़को पर फर्राटा भरती दिखेंगी। तो चलिए बताते हैं कौन सी हैं वह 8 शानदार गाड़ी जो इस इस महीने होंगी लॉन्च?
क्या कुछ होगा खास
त्योहारों का सीजन अक्तूबर महीने में जल्द ही शुरू होने वाला है। ऑटोमोबाइल बाजार इस बार त्योहारी सीजन शुरू होते ही 8 बेहतरीन माइलेज वाली गाड़ियां सड़कों पर उतारने वाला है। तो शुभ मुहूर्त में नई गाड़ी लेने की तलाश करने वाले लोगों के लिए आज हम उन आठ गाड़ियों की जानकारी साझा करने वाले हैं। जो बेहतर फिचर, अफोर्डेबल प्राइज के साथ स्टाइल, इंटीरियरस, फ्रंट और बैक लुक और ड्राइविंग के दौरान कमफर्ट को भी देखने को मिलेगा। डस्टर हाइब्रिड और हुंडई बायोन से लेकर नई मेबैक जैसी सुविधाजनक गाड़िया इस बार अक्तूबर महीने में सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी।
बाजार में उतरेंगी कौन-कौन सी गाड़ियां?
स्कोडा की सेडान स्लाविया
लग्जरी गाड़ियों की सीरिज में स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया को अपडेटेड वर्जन में बाजार में उतारने वाली है। इसमें लॉचिंग के दौरान ही कीमतों का खुलासा किया जाएगा। नई स्लाविया में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके पेट्रोल इंजन में किया गया है। इसमें 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल किया गया है।
ग्लैंजा में क्या कुछ खास
टोयोटा भी अपनी हैचबैक ग्लैंजा को एक नए अवतार में पेश करने वाली है। लेकिन इसका नया अवतार दिखने में मारुति बलेनो के जैसा है। हैचबैक ग्लैंजा का नया एक्सटीरियर लुक बलेनो से बेहद अलग है। जो इसे अलग पहचान देता है। ग्लैंजा के इंटीरियर की बात करें तो इसमें कई नए कम्फर्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे गाड़ी खरीदने वालों के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनाएंगा।
मर्सिडीज मेबैक
लग्जरी कारों में सेगमेंट में मर्सिडीज सभी की पहली पसंद होती है। मर्सडीज-बेंज इस बार अपनी नई एस-क्लास मेबैक को पहले लॉन्च करने वाली है। इसका नया मॉडल स्टैंडर्ड एस-क्लास से इंस्पायर है। मर्सडीज-बेंज में कम्फर्ट और बेहतरीन इंटीरियर अपडेट्स देखने को मिलेगा। बात करें लुक की तो हर बार की तरह इसके फ्रंट और बैक में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
बात करें होंडा की तो इस बार होंडा फेस्टिव सीजन में अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल सड़क पर दौड़ाने वाली है। गाड़ी के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। लेकिन फ्रंट और रियर डिजाइन में कुछ नए बदलाव आपको जरूर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कार केबिन को ज्यादा टेक-सेवी बनाकर नए कनेक्टिविटी फीचर्स और अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी इसमे जोड़ा गया है।
वोल्वो ईवी
अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का विचार बना रहे हैं। तो वोल्वो ईवी इस बार फेस्टिव सीजन में आने वाली 8 बेमिसाल गाड़ियों की सीरिज में शामिल है। स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो इस बार अपनी 2 नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें ES90 और EX90 जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यह दोनों लग्जरी गाड़ियां कंपनी के नए डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को ध्यान में रखते हुए बनाई है। इसमें ज्यादा ड्राइविंग रेंज और एडवांस्ड डुअल-मोटर पावरट्रेन दिया गया है।
नई ऑडी Q3
ऑडी भी इस बार अपनी फेमस कॉम्पैक्ट एसयूवी Q3 की नई रेंज लॉन्च करने वाला है। नई ऑडी क्यू3 में दमदार 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ऑडी की सिग्नेचर क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक से लैस होगी। प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी इसमें शामिल किया गया है।
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड
त्योहारी सीजन अक्टूबर माह में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड और हुंडई बायोन की है। रेनॉल्ट अपनी आइकॉनिक डस्टर को नए हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में वापस लाने वाला है। इसकी सफलता पूरी तरह से इसकी कीमतों पर निर्भर करेगी।
हुंडई बायोन
बात करें हुंड़ई की तो अक्तूबर महीने के लास्ट में हुंडई अपनी नई एसयूवी बायोन को ऑटोमोबाइल बाजार में ला रहा है। हुंडई के पोर्टफोलियो में यह एसयूवी वेन्यू और क्रेटा के बीच आए गैप को पूरी तरह से भरने में सफल होगी। अभी हुंडई बायोन को पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ मार्केट में पेश किए जाने की संभावना है।