UPI Charges: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर तक QR कोड के जरिए भुगतान करना बेहद आसान हो गया है। ऐसे में UPI पर चार्ज लगने की खबर सामने आते ही करोड़ों यूजर्स के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब हर बार UPI से पेमेंट करने पर पैसे देने होंगे?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो फिलहाल राहत की खबर यह है कि सरकार ने साफ किया है कि आम UPI यूजर्स के लिए कोई नया ट्रांजेक्शन चार्ज लागू नहीं किया जा रहा है।
क्या UPI से पैसे भेजने पर लगेगा चार्ज?
फिलहाल नहीं। सामान्य UPI पेमेंट के लिए यूजर से कोई नया शुल्क लेने की व्यवस्था लागू नहीं हुई है। अगर आप अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को UPI से पैसे भेजते हैं, तो इस तरह के person-to-person यानी P2P ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने की बात नहीं है। यानी रोजमर्रा के सामान्य UPI इस्तेमाल को लेकर यूजर्स को फिलहाल अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
फिर UPI चार्ज की चर्चा क्यों ?
दरअसल, UPI के जरिए होने वाले कुछ merchant transactions पर MDR (Merchant Discount Rate) को लेकर चर्चा चल रही है। MDR एक तरह का शुल्क है, जो डिजिटल भुगतान के कारोबार से जुड़ा होता है। इसी चर्चा के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैलने लगा कि अब हर UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा। लेकिन दोनों चीजों को एक जैसा समझना सही नहीं है। हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आम यूजर्स के सामान्य UPI पेमेंट पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया जा रहा है।
क्या दुकानदारों को देना पड़ सकता है चार्ज?
यहां मामला थोड़ा अलग है। संभावित MDR व्यवस्था की चर्चा कुछ खास merchant transactions को लेकर है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर दुकान पर QR स्कैन करते ही ग्राहक से अलग से UPI शुल्क लिया जाएगा। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकांश merchant transactions को free रखने का उद्देश्य है। इसलिए अभी से यह दावा करना कि हर दुकानदार UPI का चार्ज ग्राहकों से वसूलेगा, सही नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: कैरी बैग के पैसे लेना पड़ा महंगा, कंपनी को देने होंगे 26 हजार रुपये
क्या 1 सितंबर से UPI पर चार्ज लगेगा?
सोशल मीडिया पर तारीखों के साथ कई दावे वायरल हो रहे हैं। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि 1 सितंबर से हर UPI payment पर चार्ज लगना तय है। संभावित MDR की दर और किस तरह के transactions पर इसे लागू किया जाएगा, इससे जुड़ा अंतिम ढांचा अलग विषय है। इसलिए यूजर्स को किसी वायरल पोस्ट के आधार पर घबराने की जरूरत नहीं है।
UPI Users के लिए क्या बदलेगा?
अगर आप सामान्य तौर पर UPI का इस्तेमाल करते हैं तो फिलहाल आपकी रोजमर्रा की पेमेंट प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
आप पहले की तरह—
* दोस्तों और परिवार को पैसे भेज सकते हैं।
* QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं।
* ऑनलाइन खरीदारी में UPI इस्तेमाल कर सकते हैं।
* अलग-अलग सेवाओं के लिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
हालांकि UPI से जुड़े नियमों में भविष्य में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए किसी भी नए शुल्क या नियम की जानकारी के लिए NPCI और सरकार की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता देना बेहतर है।
यूजर्स को क्यों रहना चाहिए सावधान?
UPI भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। इसी वजह से UPI से जुड़े किसी भी बदलाव की खबर तेजी से वायरल हो जाती है।ऐसे में अगर आपको कोई मैसेज मिले कि “अब हर UPI payment पर ₹X charge लगेगा”, तो उसे तुरंत सच न मानें। पहले आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
फिलहाल UPI इस्तेमाल करने वाले आम लोगों के लिए राहत की खबर है। हर UPI payment पर नया charge लागू नहीं किया गया है। P2P transactions free हैं और संभावित MDR को लेकर केवल कुछ merchant transactions पर चर्चा है। इसलिए UPI बंद करने या भुगतान के दूसरे विकल्प तलाशने की जरूरत फिलहाल नहीं है। किसी भी नए नियम को लेकर अंतिम फैसला या आधिकारिक घोषणा आने पर ही उस पर भरोसा करें।
Written By: Shivani Gupta