नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भारी संख्या में डेंगू के मामले सामने आए हैं। लेकिन दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस वर्ष दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के कम मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक डेंगू के 1,179 और H1N1 के 1,344 मामले सामने आए हैं। डेंगू के 210 मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। राहत की बात यह है कि दोनों बीमारियों से अब तक एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।
एक्टिव मोड में सरकार
शहर में डेंगू के मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "जब से बारिश का मौसम आया है, सरकार एक्टिव मोड में है। हमारे सभी अस्पतालों में इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि कोई भी मरीज अगर डेंगू का है या फिर लगता है तो उसका अच्छे से इलाज किया जाए। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के 1,179 और दिल्ली से बाहर के 210 मरीज डेंगू के आए हैं। दिल्ली सरकार अच्छे से तैयार है और मरीजों का अच्छे से ख्याल रख रही है और लोग ठीक होकर जा रहे हैं... हर जगह डॉक्टर चुस्त-दुरुस्त हैं कि ऐसे लक्षण वाले मरीजों का इलाज अच्छे से हो रहा है।"
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम तय समय पर आयोजित होगा, जिला प्रशासन पर ये क्या बोल दिए राहुल गांधी?
H1N1 के मामलों पर उन्होंने कहा, "हम इस पर रोज टेस्ट कर रहे हैं। मैं मानूंगा का कुछ मामले आए हैं। लगभग 1300 रिपोर्ट्स पॉजिटिव आए हैं और इलाज चल रहा है। यह कहते हुए खुशी हो रही है कि अब तक डेंगू और H1N1, किसी की जान नहीं गई है। दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग, सभी अस्पताल इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं कि कोई भी ऐसे लक्षण वाला मरीज आ रहा है तो उसका इलाज अच्छे से किया जा रहा है।"
Written By: Pradeep Singh