Airtel Recharge Plan Update: Airtel यूजर्स के लिए प्रीपेड रिचार्ज को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने अपने डेली डेटा वाले कई पुराने प्लान्स को हटा दिया है। अब जिन यूजर्स को रोजाना डेटा वाला अनलिमिटेड प्लान चाहिए, उन्हें कम से कम 349 रुपये खर्च करने होंगे।

कंपनी के नए पोर्टफोलियो में 349 रुपये वाला प्लान अब शुरुआती डेली डेटा पैक बन गया है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इससे पहले Airtel के पास 1GB और 1.5GB डेली डेटा वाले कई सस्ते विकल्प मौजूद थे।

कई पुराने रिचार्ज प्लान हुए गायब

Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए कई पुराने रिचार्ज हटा दिए हैं। इनमें 299 रुपये वाला 28 दिन का प्लान शामिल था, जिसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता था।इसके अलावा 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये और 929 रुपये जैसे कई प्लान भी अब लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं।इन बदलावों के बाद यूजर्स के पास डेली डेटा वाले प्लान्स के विकल्प पहले के मुकाबले कम हो गए हैं। खासतौर पर कम बजट में रोजाना डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इसका असर महसूस हो सकता है।

349 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है।इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं।डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps तक रह जाती है।इस प्लान में Airtel की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जा रहा है। हालांकि इसके लिए यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला फोन और Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है।

प्लान के साथ मिलेंगे ये फायदे

349 रुपये वाले रिचार्ज में Airtel रिवॉर्ड्स के तहत कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसमें Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, Apple Music का 6 महीने का एक्सेस और Hellotunes जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इसके अलावा कंपनी का Safe Network फीचर भी मिलता है, जो संदिग्ध लिंक, स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज से बचाने में मदद करता है।

899 रुपये वाला प्लान अभी भी उपलब्ध

Airtel के पोर्टफोलियो में 899 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है।इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ यूजर्स को Hellotunes का फायदा भी मिलता है।

5G डेटा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं। यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए और इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए।सिर्फ रिचार्ज कराने से हर जगह 5G डेटा मिलना तय नहीं है। इसलिए रिचार्ज से पहले अपने नंबर पर उपलब्ध ऑफर जरूर जांच लें।कंपनी के प्लान अलग-अलग टेलीकॉम सर्कल के हिसाब से बदल सकते हैं। ऐसे में Airtel Thanks App या कंपनी की वेबसाइट पर अपने नंबर के लिए उपलब्ध प्लान देखना बेहतर रहेगा।


Written By: Shivashakti Narayan Singh