Russia: पूरी दुनिया अभी अच्छे से कोरोना वायरस से उभरी भी नहीं था+ कि एक वायरस की आशंका ने दुनिया के कई देशों में हड़कंप मच गया है। दरअसल रूस के साइबेरियाई क्षेत्र के पास शेलेखोव में मौजूद इरकुत्स्क एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में एक 28 वर्षीय महिला का मौत हो गई।
महिला उसी लैब में कार्यरत थी। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला लैब में एक सैंपल पर काम कर रही थी। अचानक उसके हाथ से सैंपल ट्यूब नीचे गिर गई। उसके कुछ दिन बाद ही महिला की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इसी बीच अब न्यूमोनिक प्लेग नाम के एक वायरस की चर्चा काफी तेजी से होने लगी है, जिससे करोड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
क्या है न्यूमोनिक प्लेग?
न्यूमोनिक प्लेग की बात करें तो यह जानलेवा फेफड़ों का संक्रमण है। यह फेफड़ों तक पहुंच गंभीर संक्रमण पैदा कर देता है। अगर समय पर इलाज ना मिला तो व्यक्ति की 24 से 48 घंटे में मौत हो जाएगी।
अगर लक्षण की बात करें तो शुरूआती लक्ष्ण कोरोना वायरस जैसे ही है जिसमे - बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, चक्कर आना, कमजोरी, थकान, जी मिचलाना, डायरिया जैसे संक्रमण दिखाई देते है।
प्लेग से करोड़ों लोग गवां चुके है जान
जानकारी के मुताबिक इतिहास में प्लेग ने भयंकर तबाही मचाई है। WHO के अनुसार 14वीं सदी में ब्लैक डेथ के दौरान यूरोप में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यही वजह है कि प्लेग का नाम आज भी लोगों के बीच डर पैदा करता है।
लेकिन आधुनिक दौर में स्थिति काफी अलग है। आज प्लेग के खिलाफ प्रभावी एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध हैं। WHO का कहना है कि बीमारी की जल्द पहचान और समय पर उपचार मिलने पर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वहीं अब रूस में अनजान वायरस के आने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
कैसे फैलता है प्लेग?
प्लेग को केवल एक तरह से फैलने वाली बीमारी समझना सही नहीं होगा। ब्यूबोनिक प्लेग आमतौर पर संक्रमित पिस्सू के काटने से इंसानों तक पहुंचता है। संक्रमित जानवर के शरीर या उसके संपर्क से भी संक्रमण हो सकता है।
वहीं न्यूमोनिक प्लेग संक्रमित व्यक्ति से निकलने वाले श्वसन कणों के जरिए करीबी संपर्क में मौजूद दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। यही अंतर न्यूमोनिक प्लेग को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा चिंताजनक बनाता है।
यह भी पढ़े - फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, इस देश पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ