Pakistan Attack Afghanistan: पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर कायराना हरकत की गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तड़के पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमे बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तरफ से बीते कई महीनों से तनातनी जारी है।
इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई दफा अफगानिस्तान पर हमले किए है। वहीं अब इस मामले को लेकर अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हो सकता है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम
अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से कई ठिकानों पर बमबारी की गई। जिसमे 9 लोगों की जान चली गई है। मालूम हो कि पाकिस्तान लंबे समय से यह कहता हुआ आ रहा है कि आतंकी संगठन टीटीपी यानि तहरीक-ए-तालिबान अफगान की सरज़मीन से लगातार पाकिस्तान में आतंकी गतिविधि को अंजाम दे रहा है।
वहीं अब इस मामले में अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने नाराजगी जाहिर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है?
अफगान प्रवक्ता ने हमले पर दी प्रतिक्रिया
अफगान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
"अपराध कल रात, पाकिस्तानी विमानों ने कुनार प्रांत के शुल्तान ज़िले के चोगम इलाके और हेलमंद प्रांत के गर्मसेर ज़िले के सफ़र इलाके में आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 9 अफ़गान नागरिकों की मौत हो गई, 11 लोग घायल हो गए और 3 घर नष्ट हो गए। हम इस हरकत की निंदा करते हैं और इसे आक्रामकता और एक ऐसा अपराध मानते हैं जो सभी स्वीकृत सिद्धांतों का उल्लंघन करता है"।
Crime
— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) October 1, 2026
Last night, Pakistani aircraft bombed civilian homes in Chugam, Shultan District of Kunar, and Safar, Garmser District of Helmand. Nine Afghan civilians, including women and children, were killed, 11 were injured, and three homes were destroyed.
1/2
क्या दोनों देशों के बीच शुरू होगा भीषण युद्ध?
बीते महीनों में कई बार पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर लगातार बमबारी की जा रही है। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है। जिसमे अफगानिस्तान को जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच आने वाले दिनों में युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।