Su-57: पांचवी पीढ़ी के फाइटर एसयू-57 को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि रूस लगातार भारत को यह फाइटर जेट खरीदने के लिए कई आकर्षक ऑफर दे रहा है। वहीं इसे लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है। अभी भारत के पास 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट नहीं है। वहीं इसके इतर चीन लगातार 5वीं पीढ़ी का जेट बनाने में लगा है।
चूंकि पाकिस्तान और चीन पड़ोसी मुल्क के साथ-साथ भारत के लिए एक खतरा भी है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए इंडिया जल्द फाइटर जेट Su-57 पर फैसला ले सकता है। अगर यह डील हो जाती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि चीन, पाकिस्तान जैसे देश भारत से थर-थर कांपेंगे। चलिए आपको बताते है इस फाइटर जेट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
भारत रूस की नई डील से कांपा पाकिस्तान और चीन
यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी के समय में जिस देश की वायुसेना सबसे मजबूत होगी उस देश का युद्ध जितना काफी आसान हो जाएगा। भारत के पड़ोसी मुल्क समय-समय पर भारत को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए है। चीन की बात करें तो फाइटर जेट के मामले में चीन भारत से काफी आगे है। लेकिन अगर एसयू-57 भारत खरीद लेता है तो यह फाइटर जेट दुश्मनों पर काल बनकर टूटेगा।
जानकारी के मुताबिक रूस ने इस डील को लेकर भारत को एक बार फिर खास ऑफर दिया है। इस डील की सबसे खास बात है कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, भारत में ही असेंबली और लाइसेंस के साथ प्रोडक्शन और विमान के सॉफ़्टवेयर सोर्स कोड तक खास एक्सेस जैसी बातें शामिल हैं। यानि भारत को इस फाइटर जेट का कोड मिल जाएगा और आने वाले सालों में भारत भी 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट बनाने में सक्षम होगा।
Su-57 की खासियत जान रह जाएंगे दंग
अगर इस फाइटर जेट के खासियत की बात करें तो यह जेट दो सुपरसोनिक स्पीड इंजन से लैस है। ये जेट 3500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। इस फाइटर जेट में दुनिया के सबसे एडवांस एवियोनिक्स मौजूद हैं। SU-57 की लंबाई 20 मीटर है और फायरिंग रेंज 3500 किलोमीटर है।
जो 5400 फीट तक की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। यानि अगर आसान भाषा में समझे तो यह जेट पाकिस्तान में घूसकर मारेगा। सबसे खास बात है कि यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक है, जो चंद सेकेंड में किसी भी टारगेट को तबाह कर सकता है।
पाकिस्तान-चीन की क्यों बढ़ी चिंता
अगर एस-यू 57 पर रूस और भारत के बीच सहमति बन जाती है तो यह भारत और चीन के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। हालांकि रूस चीन और भारत का काफी अच्छा दोस्त है, लेकिन भारतीय वायुसेना में इस फाइटर जेट के शामिल होने के बाद भारत और ताकतवर हो जाएगा।
यानि पाकिस्तान जैसे देश भारत पर किसी हमले से पहले 100 बार सोचेगे। इसके अलावा चीन भी लगातार भारत के कई राज्यों पर अपना हक जताता रहता है। भविष्य के लिए भारत और अधिक मजबूत हो जाएगा।