Hamdan bin Mohammed: भारत के वीर सपूत और जाबांज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना 174 यात्रियों की जान बचाई। रूस, समेत दुनिया के कई देशों ने उनकी इस बहादुरी को सलाम किया। इसी बीच आज दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद ने स्मित मच्छार से मुलाकात की। मुलाकात की एक फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने पायलट की जमकर तारीफ की।
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट के कैप्टन मच्छार ही थे। उनके कोपायलट ने अचानक कॉकपिट में रखी क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से स्मित पर हमला कर दिया। ताकि प्लैन क्रैश हो जाए। इसके बावजूद मच्छार ने अपने बहादुरी और सूझबूझ की मदद से इस आतंकी घटना को रोक दिया।
कैप्टन स्मिथ से मिले क्राउन प्रिंस Hamdan bin Mohammed
क्राउन प्रिंस Hamdan bin Mohammed ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छर से मुलाक़ात के दौरान जो फ़्लाईदुबई के ऐसे पायलट हैं जिन्होंने हिम्मत, ज़िम्मेदारी और इंसानी ज़िंदगी की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की। हमारी और देश के नेतृत्व की तरफ़ से उन्हें पूरी सराहना और तारीफ़ मिलती है।
During a visit to Captain Smit Machchhar… the flydubai pilot who embodied the highest degrees of courage, responsibility, and care for human life.
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) October 3, 2026
From us, and from the leadership of the nation, he has our full appreciation and praise.
We are proud that he is part of our… pic.twitter.com/QgpQxdcK5C
हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं। और उस चीज़ का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE जाना जाता है। एक ऐसा देश जो दयालुता,शांति और ज़िंदगी को अहमियत देता है।
नेतन्याहू ने भी स्मिथ मच्छार के कार्यों को सराहा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मिथ मच्छार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा,
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम। चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की — जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इज़राइली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे।