विदेश
ईरान को ट्रंप का नया अल्टीमेटम! 'डील नहीं हुई तो तबाह कर देंगे पुल और पावर प्लांट', नेतन्याहू पर भी कसा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तेहरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तो उसके पुलों और पावर प्लांट्स जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि फॉक्स न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अगर तेहरान वाशिंगटन के साथ कोई नया समझौता करने में विफल रहता है, तो अमेरिकी सेना ईरान के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर खासकर उसके प्रमुख पुलों (Bridges) और पावर प्लांट्स (Power Plants) को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर सकती है।
'काम खत्म करूंगा, दोबारा खड़ा होने में लगेंगे सालों'
फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य विकल्पों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर वे डील नहीं करते हैं, तो मैं वापस जाऊंगा और काम पूरा (Finish the job) करूंगा। उन्हें इसे फिर से बनाने में कई साल लग जाएंगे। इतना ही नहीं ट्रंप ने ये भी कहा कि पुलों को निशाना बनाना अमेरिका के लिए बेहद आसान और त्वरित विकल्प है। आपको बता दें कि इस दौरान
उन्होंने ये भी दावा किया कि अमेरिकी सेना कुछ ही समय में ईरान के मुख्य पुलों को ध्वस्त कर सकती है।
पावर प्लांट्स सबसे कठिन लक्ष्य, लेकिन डिसेलिनेशन प्लांट से दूरी
ट्रंप ने बताया कि पावर प्लांट्स को निशाना बनाना ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को दीर्घकालिक झटका देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे मुश्किल काम पावर प्लांट बनाना है और सबसे ज्यादा समय पुलों को दोबारा खड़ा करने में लगता है। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे ईरान के डिसेलिनेशन (समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले) प्लांट्स पर हमला नहीं करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि इससे वहां की आम जनता को सीधा नुकसान पहुंचेगा, जिसे वे नहीं चाहते। उनका मकसद सिर्फ सैन्य और रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाना है।
इजराइली पीएम नेतन्याहू को लेकर क्या बोले ट्रंप?
इंटरव्यू में ट्रंप से इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (बीबी) की व्हाइट हाउस यात्रा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी खुफिया जानकारियों को लेकर भी सवाल किया गया। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि नेतन्याहू ईरान के परमाणु ठिकानों (जैसे पिकैक्स माउंटेन/Pickaxe Mountain) के संबंध में नई खुफिया जानकारी अमेरिका के साथ साझा करना चाहते हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इस संबंध में किसी अतिरिक्त रिपोर्ट की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेरिकी एजेंसियां पहले से ही ईरान की हर गतिविधि पर बारीक नजर रख रही हैं।
सार्वजनिक बयानबाजी पर सवाल
ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे यह बताने के लिए बीबी (नेतन्याहू) की जरूरत नहीं है। बीबी मुझे यह इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि मैं इसमें शामिल रहूं। मैंने उन्हें सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करते सुना, तो मैंने पूछा कि आपने मुझे सीधे क्यों नहीं बताया? दुनिया के सामने घोषणा करने की क्या जरूरत थी?
पिकैक्स माउंटेन पर अमेरिकी रुख
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के पिकैक्स माउंटेन (Pickaxe Mountain) स्थित भूमिगत परमाणु ठिकाने की एक-एक गतिविधि की अमेरिका को जानकारी है। अगर ईरान ने समझौते की राह नहीं चुनी, तो उस ठिकाने को भी नष्ट करने से अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।
और पढे़ं:
राम मंदिर में पहली बार बना सचिव का पद, जगदीश आफले को मिली जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं नए सचिव
अमेरिकी सीनेट ने रूस प्रतिबंध बिल किया पास, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा; जानें क्या होगा असर
Written By Shailesh Yadav
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।