Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर भारत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुन चीन, पाकिस्तान जैसे देशों के होश उड़ने वाले है। एक समय ऐसा था जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बताई थी।

वहीं हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को आर्थिक आपदा बता दिया। लेकिन अब ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद से ही उसकी फजीहत हो रही है।

Donald Trump ने माना भारत का लोहा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अगर आप भारत को देखें, तो वहां ब्याज दरें कम हैं और GDP 7 प्रतिशत है। हमारी GDP 14, 15, या शायद 20 प्रतिशत तक हो सकती है। ब्याज दरें बहुत ज़्यादा हैं क्योंकि हमारा 'फेड' (Fed) बहुत ज़्यादा राजनीतिक हो गया है। और वैसे, मैं इसके लिए चेयरमैन को दोष नहीं दे रहा हूँ।

मैं इस बात को दोष दे रहा हूँ कि हमारा 'फेड' बहुत ज़्यादा राजनीतिक है। जब भी हम अच्छे आँकड़े पेश करते हैं, तो वे ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। वे ऐसा एक ख़ास वजह से करते हैं। असल में, इसका उल्टा होना चाहिए।

एलन ग्रीनस्पैन एक बेहतरीन 'फेड' चेयरमैन थे। जब आँकड़े अच्छे होते थे, तो वे ब्याज दरें कम कर देते थे। जब आपके आँकड़े अच्छे होते हैं, तो आपकी क्रेडिट स्थिति भी बेहतर होती है। लेकिन हम ठीक इसका उल्टा करते हैं"।

ट्रंप ने राहुल गांधी को दिखाया आईना

बता दें कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को आर्थिक आपदा बताया था। जिसने एक नई तरह की बहस छेड़ दी है। बीजेपी लगातार कांग्रेस और राहुल पर हमलावर नजर आ रही है।

इस बीच ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ट्रंप ने नेता प्रतिपक्ष को आईना दिखाया दिया है।

यह भी पढ़े - Russia-Ukraine War: रूस के हमले से कांपा यूक्रेन, मिसाइलें, ड्रोन से किया ताबड़तोड़ हमला, कई लोगों की मौत