International News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने की तारीफ विदेश के कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति करते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे का संबोधन सुनने के लिए प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए किसी मिसाल से कम नहीं रहा। अक्सर देखा जाता है कि एक देश की दूसरे देश के साथ किसी न किसी मुद्दे को लेकर आपस में तनातनी बनी रहती है। लेकिन भूटान पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पड़ोसी देश भारत की जमकर सराहना की।
भूटान पीएम ने बताया भारत को भरोसेमंद देश
भारत से पुराने रिश्तों को मजबूत बनाने के बारे में बात करते हुए भूटान के पीएम ने कहा कि भारत सबसे ज्यादा भरोसेमंद दोस्त और करीबी पड़ोसी देश है। भूटान की महत्वाकांक्षी परियोजना गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में भारत द्वारा की गई मदद के लिए पीएम टोबगे ने तारीफ की।
पीएम टोबगे ने यह भी कहा कि यह शहर भारतीय सीमा के पास बना है। भूटान की इस परियोजना के लिए भारत के पीएम और तथा भारत सरकार का पूरा साथ मिल रहा है। उन्होंने इस परियोजना में भारत के असम की तरफ से मिल रही मदद का जिक्र किया। भूटान पीएम ने कहा कि भारत, भूटान का सबसे भरोसेमंद दोस्त है।
दोनों देशों के बीच विश्वास का रिश्ता
भूटान के पीएम ने भाषण के दौरान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बताया। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। भूटान पीएम ने भारत से भौगोलिक नजदीकी का फायदा भी बताया। पीएम ने कहा कि भारत से भौगोलिक नजदीकी का फायदा गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को मिल सकता है। इस परियोजना के जरिए भूटान के लिए दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया से जुड़ने का विशेष रास्ता बनेगा। भूटान के लिए भारत का साथ काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच विश्वास का रिश्ता है, जिसे खरीदा नहीं जा सकता।
जानिए गेलेफू माइंफुलनेस सिटी प्रोजेक्ट?
भूटान के पीएम ने जिस GMC प्रोजेक्ट की चर्चा की है। वह गेलेफू माइंफुलनेस सिटी प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट 2500 वर्ग किलोमीटर के दायरे में स्वायत्त विशेष प्रशासनिक क्षेत्र भारत के असम की दक्षिणी सीमा पर हैं। क्षेत्र को भारत-भूटान मिलकर टिकाऊ वेलनेस और ग्रीन-टेक हब बनाने पर काम कर रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत सीमा-पार रेलवे लिंक, बिजली कनेक्टिविटी, भारतीय हवाई क्षेत्र का प्रयोग करने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को इजाजत देकर भारत ने भूटान की मदद की है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारत ने 4 हजार करोड़ का क्रेडिट लाइन देकर दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत बनाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Explainer: आज बराबर होंगे दिन और रात! समझिए Equinox का पूरा गणित?