UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ बीजेपी आगामी चुनाव में अपनी जीत के लिए प्रबल दावेदारी करती दिखाई दे रही है। देखा जाए तो विकास और राम नाम के दम पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा अगर अपनी जीत दर्ज करती है, तो हैट्रिक तो लगेगी है। इसके साथ ही भाजपा युग की शुरूआत भी मानी जाएगी। प्रदेश में इस समय कांग्रेस अपनी सीटों को बचाने में लगी है। तो बहन मायावती जो पिछले चुनावों में चारो खाने चीत हो गई थी वह फिर एक बार चुनावी माहौल में एट्री लेते हुए दलित वोट बैंक को साधने का काम करती दिख रही है।
बीते चुनावों में कांग्रेस के हाथ आई थी 2 सीटें
अब साल 2022 में हुए चुनावी आंकड़ों पर नजर डाले तो बीजेपी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर सत्ता की चाबी को हथियाने में कामयाब रही। लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था। इन आंकड़ों में कांग्रेस ने महज 2 सीटों पर ही अपने दावेदारी की ताल ठोकी थी। बात करें बहन मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की तो बसपा का सुपड़ा एकदम साफ हो चुका था।
ऐसे में अब आगामी चुनावी 2027 पर सभी नजरे टीकी हैं। सभी पार्टिया आगामी चुनावों के लिए अपने प्रचार में हिदुत्व एजेंडे को जोर-शोर से आगे बढ़ाती हुई दिखाई दे रही है। समाजावादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हिंदू विरोधी और गुंडो का रक्षक बताकर भाजपा हिंदू वोटर्स को आकर्षित करने में जुटी है।
मथुरा में खत्म हुई अपनी दो दिवसीय योजना बैठक में हुई चर्चा
रूलिंग पार्टी के बड़े नेताओं ने मंगलवार को मथुरा में खत्म हुई अपनी दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन कैंपेन स्ट्रेटेजी को लेकर बातचीत की। मीटिंग में बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने मैसेज दिया कि पार्टी के लिए वर्कर सबसे ऊपर हैं और उनकी चिंताओं पर फोकस किया जाएगा। आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक सरगर्मियां और रणनीतियां तेज हो गई हैं।
दोनों दलों की तैयारियों और बयानबाजी भी लगातार सामने देखी जा रही है। मथुरा की बैठक में बीजेपी ने सपा और अखिलेश यादव को घेरने के लिए हिंदुत्व और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को केंद्र में रखने की रणनीति बनाई है। जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मुद्दा और सपा नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र शामिल है। द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने सपा की 'PDA' रणनीति का मुकाबला करने के लिए हिंदुत्व और विकास के मुद्दों पर जोर दिया है, जिसमें बी.एल. संतोष, धरमपाल सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
403 सीटों को लेकर सीट बंटवारे पर चर्चा और खींचतान
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को सात से आठ संगठनात्मक क्षेत्रों में बांटा है और उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां सपा मजबूत है। इसके साथ ही युवा, महिला और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर भी फोकस किया जा रहा है। दूसरी ओर, सपा भी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा नेताओं पर चुनाव से पहले बयानबाजी को लेकर आरोप लगाए हैं, वहीं सपा और कांग्रेस के बीच 403 सीटों को लेकर सीट बंटवारे पर चर्चा और खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं।
समाजवादी पार्टी के यादव मतदाताओं को लुभाने का काम कर रही है बीजेपी
वर्तमान समय में बीजेपी समाजवादी पार्टी के यादव मतदाताओं को लुभाने का काम करती दिखाई दे रही है। बीजेपी के सामने चुनौती यह है कि वह गैर यादव OBC समुदायों के साथ-साथ अन्य पिछड़े वर्गों में अपना समर्थन बनाए रखे। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण की बात करें तो कुर्मी, मौर्य, लोधी, निषाद, राजभर, अन्य गैर यादव पिछड़े वर्ग पर इस समय बीजेपी की नजर बनी हुई है।
PDA बनाम बीजेपी का सामाजिक समीकरण
समाजवादी पार्टी का PDA समीकरण
P पिछड़ा वर्ग
D दलित समुदाय
A अल्पसंख्यक समुदाय
बीजेपी का व्यापक सामाजिक समीकरण
गैर-यादव OBC समुदाय
गैर-जाटव दलित समुदाय
सवर्ण मतदाता
सरकारी योजनाओं के लाभार्थी
हिंदुत्व के आधार पर व्यापक सामाजिक एकजुटता
बीजेपी का व्यापक सामाजिक समीकरण
गैर-यादव OBC समुदाय
गैर-जाटव दलित समुदाय
सवर्ण मतदाता
सरकारी योजनाओं के लाभार्थी
2027 में किन सवालों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर?
प्रमुख मुद्दा चुनावी महत्व
यादव वोट बैंक SP के पारंपरिक समर्थन का सवाल
दलित वोट बैंक SP, BJP और BSP के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा
गैर-यादव OBC दोनों प्रमुख दलों की सामाजिक पहुंच
कानून-व्यवस्था योगी सरकार बनाम पिछली SP सरकार
बेरोजगारी और भर्ती युवाओं के बीच सरकारी प्रदर्शन का सवाल
महिला सुरक्षा और योजनाएं सरकार के कामकाज का मूल्यांकन
सरकार के कामकाज पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया तय करेगी जीत
विधानसभा चुनाव 2027 कई सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों की परीक्षा का परिणाम होगा। बीजेपी अखिलेश यादव की PDA राजनीति को चुनौती देने के लिए गैर-यादव OBC और गैर-जाटव दलित समुदायों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ हिंदुत्व और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को भी प्रमुखता दे रही है। अखिलेश यादव के सामने PDA के जरिए अपने सामाजिक गठबंधन को व्यापक और टिकाऊ बनाने की चुनौती है।
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यादव और दलित मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रख पाएगी, और क्या बीजेपी इन समुदायों में अपना समर्थन बढ़ा पाएगी? इसका जवाब केवल जातीय समीकरण नहीं, बल्कि उम्मीदवारों, स्थानीय मुद्दों, रोजगार, महंगाई और सरकार के कामकाज पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया भी तय करेगी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का तीखा हमला, बोले- 'भारत विरोधी प्रोपेगैंडा के लीडर'